For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जोस बटलर ने चेताया- कोहली रनों के भूखे होंगे, टीम इंडिया में है जबरदस्त ताकत

Jos Butler Says Virat Kohli would be Hungry for Runs, Alerts Fellow Teammates| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जो दिखाया वह पूरी दुनिया ने देखा। अब इंग्लैंड टीम उसी फौलादी प्रदर्शन के तले सहमी हुई भारत की धरती पर मौजूद है। ठीक है अंग्रेजों के पास श्रीलंका को उसके घर पर दो टेस्ट हराने का हौसला है लेकिन अनाड़ी आदमी भी जानता है कि श्रीलंका और भारत में जमीन-आसमान का फर्क है। यही कारण है इंग्लैंड इस सीरीज को ऐसी लड़ाई के तौर पर ले रही है जिसमें उसकी हार निश्चित है लेकिन लड़ना कितना लंबा है, मामला उस पर है।

भारत ने भी ऑस्ट्रेलिया में अपनी निश्चित हार के बीच लड़ाई करना जारी रखा था और जो हुआ वह कल्पना से परे था। अब इंग्लैंड भी इसी जुगत को भिड़ाने की आजमाइश करेगा और कौन जानता है क्रिकेट कैसे परिणाम दे। कुल मिलाकर बढ़िया सीरीज के लिए तैयार रहिए।

जोस बटलर आने वाली सीरीज में इंग्लैंड के कीपर होंगे और यह तेज खिलाड़ी मानता है कि ऑस्ट्रेलिया में भारत ने जो किया उससे साबित हो गया कि इस देश में क्रिकेट कितना मजबूत और गहरी पैठ वाला है।

उन्होंने कहा, "बहुत सारे क्रिकेटर, उनमें से बहुत से आईपीएल से, इसलिए सच में विपक्षी टीम में उनका सामना कोई नहीं करना चाहता, लेकिन मैं जानता हूं कि भारतीय टीम की ओर से कोई छूट नहीं मिलनी है," उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए दुनिया की प्रमुख टी 20 लीग ने भूमिका निभाई है।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा आईपीएल के 2021 संस्करण के लिए रिटेन किए गए बटर ने अपने इंग्लैंड टीम के साथियों को चेतावनी दी कि भारत के कप्तान विराट कोहली "भूखे रहेंगे"। कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पहले टेस्ट के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम से लौटे थे।

बटलर ने कहा, "विराट [कोहली] वापस आ रहा था, टेस्ट मैचों से कुछ समय दूर था और वह अच्छा प्रदर्शन करने और खेलने के लिए भूखा होगा, इसलिए यह एक बड़ी चुनौती होगी।"

Story first published: Sunday, January 31, 2021, 9:59 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+