For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: पहले टेस्ट में हार के बाद केविन पीटर्सन ने हिंदी में ट्वीट करके टीम इंडिया के लिए मजे

IND vs ENG: Kevin Pietersen mocks Team India after Chennai loss against England | वनइंडिया हिंदी

India Vs England: पहले टेस्ट में भारतीय टीम की हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटर्सन ने ट्विटर पर टीम इंडिया की खिंचाई की है। पहले टेस्ट मैच में जिस तरह से इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और शानदार 227 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड के गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी की उसकी बदौलत इंग्लैंड ने पहले मैच में 227 रनों से जीत दर्ज की। इंग्लैंड की जीत के बाद केविन पीटर्सन ने हिंदी में ट्वीट करके टीम इंडिया की चुटकी ली है।

केविन पीटर्सन ने हिंदी में ट्वीट करके लिखा, इंडिया याद है मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि इतना जश्न ना मनाएं जब आपने ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराया था। केविन पीटर्सन का यह ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करके पीटर्सन से पूछा कि ये ट्वीट आपको हिंदी में किसने लिखकर दिया है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने जब टेस्ट सीरीज जीती थी तो केविन पीटर्सन ने ट्वीट करके कहा भारतीय टीम को चेतावनी दी थी कि इंग्लैड के खिलाफ सीरीज के लिए तैयार रहिए। उस वक्त केविन पीटर्सन ने ट्वीट करके लिखा था इंडिया ये ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाए क्यूंकि ये सभी बाधाओं के खिलाफ हासिल हुई है। लेकिन असली टीम तो कुछ हफ्तों बाद आ रही है जिसे आपको हराना होगा अपने घर में। सतर्क रहें, दो सप्ताह बहुत अधिक जश्न मनाने से सावधान रहें।

बता दें कि पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की ओर से जैक लीच और जेम्स एंडर्सन ने जबदस्त गेंदबाजी की। दूसरी पारी में लीच ने 4 विकेट अपने नाम किए जबकि एंडर्सन ने 3 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में जिस तरह से इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शानदार दोहरा शतक लगाया उसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में पहला मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम 1-0 की लीड पर है।

Story first published: Tuesday, February 9, 2021, 16:15 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+