For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केविन पीटरसन ने इंग्लिश बल्लेबाजों को दी सलाह, कोहली, रोहित की तरह गलतियां मानना सीखों

अहमदाबादः पिंक बॉल टेस्ट में 2 दिनों के अंदर ही इंग्लैंड की टीम धराशाई हो गयी। इसके बाद से नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पूर्व क्रिकेटरों ने पिच की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लेकिन इंग्लैंड के धाकड़ क्रिकेटर केविन पीटरसन ने इन सब बातों को बकवास करार दिया है। पीटरसन ने कहा है कि अपनी गलतियां छुपा कर इंग्लैंड के बल्लेबाज खुद में सुधार नहीं कर सकते।

एक समय इंग्लैंड इस पिच पर 2 विकेट पर 74 रन बनाकर खेल रहा था और इस टीम ने टॉस भी जीत लिया था लेकिन तभी अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की फिरकी में इंग्लिश टीम उलझनी शुरू हो गई। अब 10 विकेट की करारी हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन चाहते हैं कि उनकी टीम अपनी गलतियों को माने, बजाय इसके कि पिच की गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

दरअसल भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने यह मैच के बाद साफ कहा था कि की पिच पर ऐसी कोई दिक्कत नहीं है और अधिकतर विकेट सीधी गेंदों पर गिरे हैं। कोहली ने साफ कहा है कि यह बल्लेबाजों के दिमाग में था जिसके वजह से उनको विकेट गंवाने पड़े।

पीटरसन ने विराट और रोहित को आधार बनाते हुए एक ट्वीट किया है उस ट्वीट में उन्होंने कहा है, "मैं उम्मीद करता हूं इंग्लैंड के बल्लेबाज जब इस सुबह उठेंगे तो वह कम से कम खुद से कुछ ईमानदार रहेंगे कि उन्होंने इस पिच पर किस तरह से बैटिंग की है। मैंने सुना है विराट और रोहित ने अपनी बात कह दी है।"

बता दें मैच के बाद रोहित ने कहा था कि पिच ने कुछ भी नहीं किया है-

"ईमानदारी से कहूं तो सभी बल्लेबाज सीधी गेंदों पर आउट हुए हैं हमने भी एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर कई सारी गलतियां की हैं हमने पहली पारी में अच्छी बैटिंग नहीं की थी, पिच पर कोई भूत नहीं है, इस तरह की कोई भी बात नहीं है।"

बता दें कि इस हार के बाद इंग्लैंड का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में अंक प्रतिशत गिरकर 64.1% हो गया है। इस टेबल में इंडिया 71% अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। टेबल में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम मौजूद है जिसका जीत प्रतिशत 70 परसेंट है। अब नंबर 3 पर आस्ट्रेलिया की टीम है जिसका जीत प्रतिशत 69.2 परसेंट है।

Story first published: Friday, February 26, 2021, 17:19 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+