For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंत के साथ कीपिंग स्लॉट के लिए कंपटीशन, केएल राहुल ने दी टीम में प्रतियोगिता पर ये प्रतिक्रिया

नई दिल्लीः भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को T20 सीरीज में जूझने के बाद आखिरकार पहले एकदिवसीय मैच में फॉर्म वापस मिल गई है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में मंगलवार से शुरू हुई वनडे सीरीज में अर्ध शतक लगाया। उन्होंने न केवल अर्धशतक लगाया बल्कि जिस तरीके से यह पारी खेली उससे कर्नाटक के बल्लेबाज का जादुई स्पर्श वापस आ गया लगता है। उन्होंने 43 गेंदों पर ही 62 रन बना दिए जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यह केएल राहुल की पारी का योगदान ही था जिसने भारत को 300 रनों के स्कोर के पार पहुंचाया।

ऋषभ पंत की जगह राहुल हैं कीपर-

ऋषभ पंत की जगह राहुल हैं कीपर-

केएल राहुल ने क्रुणाल पांड्या के साथ भी अहम साझेदारी की और भारत को 5 विकेट के नुकसान पर 317 रनों पर पहुंचा दिया जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम धमाकेदार शुरुआत करने के बावजूद 251 रनों पर ऑल आउट हो गई और टीम इंडिया ने यह मुकाबला 66 रनों से जीत लिया। राहुल को खराब फॉर्म के चलते और संभवत रोटेशन के चलते भी इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी-20 मुकाबले से बाहर कर दिया गया था। इससे पहले राहुल ने लगातार निराश किया था। उनके सामने अभी भी कई समस्याएं थी लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने वापसी करते हुए अपने सभी हर्डल को पार किया और ऋषभ पंत के स्थान पर विकेटकीपिंग करते हुए टीम इंडिया में अपने महत्व को फिर से चिह्नित किया।

WI vs SL: बॉनर के पहले टेस्ट शतक के दम पर विंडीज ने बचाया पहला टेस्ट

टीम में कंपटीशन पर केएल राहुल ने ये कहा-

टीम में कंपटीशन पर केएल राहुल ने ये कहा-

यह तो सबको पता ही है कि पंत आजकल किस तरह की फॉर्म में खेल रहे हैं और उनको टीम से बाहर करना बेवकूफी ही लगती है ऐसे में केएल राहुल ने गुरुवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम में जबरदस्त कंपटीशन के ऊपर अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि भारतीय टीम में इतने प्रतिभावान खिलाड़ियों का एक बड़ा खेमा है सभी व्यक्तियों को खुद का सर्वश्रेष्ठ लाने के लिए प्रेरित होना पड़ता है और लगातार अपनी सीमाओं को स्ट्रेच करना होता है ताकि वह पहले से बेहतर होते जाएं। राहुल ने कहा, "जब आप इस भारतीय टीम के हिस्से हो तो आप जानते हो कि कंपटीशन हमेशा तगड़ा रहने वाला है। आप कभी भी आराम से बैठ कर यह नहीं महसूस कर सकते कि आप की जगह टीम में पक्की हो गई। यह एक तरह से अच्छी बात ही है कि हमारी टीम में इतना हाई टैलेंट मौजूद है और लगातार खिलाड़ी आते हैं।"

टी20 और ओडीआई में फर्क बताया-

टी20 और ओडीआई में फर्क बताया-

उन्होंने कहा, "इस भारतीय टीम में आप अपने आप को लगातार इंप्रूव करते हुए देखते हो ताकि आप हर गुजरते दिन के साथ और भी बेहतर बनते जाओ। इसके अलावा राहुल ने कहा है कि उनको ओडीआई फॉर्मेट में नंबर पांच पर बैटिंग करने को मिलती है तो ऐसे में उनके पास T20 की तुलना में थोड़ा सा ज्यादा टाइम होता है। मध्यक्रम में थोड़ा समय गुजारने के बाद एक तो अच्छे शॉट लगाना अच्छा होता है ताकि आपको फुटवर्क थोड़ा और बेहतर हो जाए।"

इसके अलावा राहुल आगे बात करते हैं और कहते हैं- "जब मैं आया शिखर धवन अच्छी बैटिंग कर रहे थे। मैं जानता था कुणाल पांड्या भी आएंगे तो मुझे पता था कि एक भागीदारी बनानी चाहिए। जब आप अपने खुद के व्यक्तिगत खेल के बारे में सोचना बंद कर देते हैं तो आपके सामने जिम्मेदारियां होती हैं और आप थोड़ा अधिक स्पष्ट सोचना शुरू कर देते हैं। मैंने मध्य में आकर 20-25 बॉल खेली और उसके बाद मुझे आत्मविश्वास मिलना शुरू हो गया।"

Story first published: Friday, March 26, 2021, 11:12 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+