गिलक्रिस्ट के बाद से किसी कीपर को ऐसी विध्वंसक बैटिंग करते नहीं देखा- श्रीकांत

अहमदाबादः भारत के पूर्व बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी की तारीफ की है। श्रीकांत खुद अपने जमाने के एक आक्रामक बल्लेबाज थे और उन्होंने ऋषभ पंत के शतक पर बात करते हुए कहा है कि उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के बाद किसी विकेटकीपर को अब इतनी विध्वंसक तरीके से बैटिंग करते हुए देखा है।

हाल ही के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में कैरियर की चमत्कृत पारियां खेलने वाले ऋषभ पंत ने भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में चौथे टेस्ट मैच के दौरान भी एक और करियर बेस्ट पारी खेली है। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत की यह बल्लेबाजी जब-जब होती है तब तब टीम को इसका जबरदस्त तरीके से फायदा मिलता है। यही कारण है जब अन्य बल्लेबाज रन बनाते हैं और ऋषभ पंत विस्फोटक तरीके से रन बनाते हैं तो उनमें अंतर होता है।

मौजूदा मुकाबले में ऋषभ पंत तब बल्लेबाजी करने आए जब भारत 80 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर डावांडोल स्थिति में था। पंत ने पहले तो रोहित के साथ मिलकर एक साझेदारी बनाई और फिर अश्विन के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़े। इसके बावजूद इंग्लिश गेंदबाजों ने 146 रनों के स्कोर पर ही भारत के 6 विकेट आउट कर दिए थे और मुसीबत अभी कम नहीं हुई थी। लेकिन यह वार्षिक वाशिंगटन सुंदर के साथ ऋषभ पंत की साझेदारी थी जो 113 रनों पर समाप्त हुई और भारत को मुश्किलों से बाहर निकाला।

पंत ने 82 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद अगले 33 गेंदों के पर ही शतक तक पहुंच गए। यह उनका टेस्ट करियर में पांचवा शतक था। श्रीकांत ने ट्विटर पर भारतीय युवा की प्रशंसा की है और पंत को एक जबरदस्त खिलाड़ी बताया है। श्रीकांत ने कहा है कि उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के बाद से किसी भी विकेट कीपर को पंत जैसी विध्वंसक बल्लेबाजी करते हुए नहीं देखा।

इसी बीच भारतीय पारी 365 रनों पर ही समाप्त हो गई जिसमें वाशिंगटन सुंदर ने 96 नाबाद रनों का योगदान दिया और अक्षर पटेल ने 43 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स को 4 विकेट मिले जबकि जेम्स एंडरसन को तीन विकेट मिले।

Story first published: Saturday, March 6, 2021, 12:46 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+