For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मेरा नाम है वाशिंगटन, मेरे को जाना है DC'- सुंदर को लेकर वायरल हुआ पंत का गाना

नई दिल्लीः ऋषभ पंत विकेट के पीछे एक चंचल इंसान हैं जो कुछ ना कुछ बोलने और अपनी बात पर खुद ही हंसने के लिए कई बार कैमरे की आंख और माइक्रोफोन के कान के सामने आते रहते हैं। पंत को कीपिंग करते देखकर लगता है उनसे टेंशन फ्री इंसान दुनिया में कोई नहीं है। हालांकि जब इस कीपिंग में जरा भी चूक हो जाए तो पूरी दुनिया उन पर टूट पड़ती है और फिर पंत को चौतरफा आलोचना के दबाव तले भी रहना पड़ता है। लेकिन वह एक जीवंत चरित्र हैं जो कुछ ही देर में फिर से ऋषभ पंत बन जाते हैं। अब तो पंत के करियर का बढ़िया दौर चल रहा है और इसका असर उनके हाव-भाव पर भी देखा जा रहा है।

अब पंत विकेट के पीछे आत्मविश्वास से संकेत भी करते हैं कि डीआरएस लिया जाए या नहीं। वे थके हुए फील्डरों को लताड़ भी लगाते हैं कि भाईयों जोश में आ जाओं। स्लिप में खड़े दिग्गजों से भी कहते हैं- ऐसे काम नहीं चलेगा, बॉल को बनाना पड़ेगा।

वैसे तो टीम के साथियों को देखकर लगता नहीं कि वे पंत की बात को ज्यादा गौर से सुनते हैं लेकिन पंत पर इसका कोई फर्क नहीं। वे कुछ ना कुछ कहते रहते हैं और दिल्ली के बंदे होने के कारण उनकी बातचीत हिंदी में होती है जो फैंस को और ज्यादा गुदगुदी देती है।

इंग्लैंड के खिलाफ भी पंत विकेट के पीछे सक्रिय हैं और इस बार उन्होंने मस्ती में वाशिंगटन सुंदर को जो बोला है उसको एक कविता या गीत की तरह से फैंस ने लिया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी के दौरान पंत ने कहा- "मेरा नाम है वाशिंगटन, मेरे को जाना है डीसी।" इसका वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।

खैर पंत की चुटकुलेबाजी के अलावा इस दिन में भारत को गुदगुदाने वाला कुछ भी नहीं रहा क्योंकि इंग्लैंड की टीम कितनी जोरदार तैयारी के साथ आई है वह उसने चेन्नई में पहले दिन दिखा दिया है। भले ही पिच ने भी कोई सहायता नहीं दी लेकिन ये इंग्लिश कप्तान का हुनर भी था जिसने भारतीय गेंदबाजों को खूब छकाया। रूट के नाबाद 128 की बदौलत मेहमान टीम पहले दिन 3 विकेट पर 263 रन बना चुकी है।

Story first published: Saturday, February 6, 2021, 9:15 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+