For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: माइकल ने पिच को बताया 'बीच', कहा- इंग्लैंड जीता तो बड़ी बात होगी

नई दिल्लीः चेपॉक की पिच पर स्पिनरों के लिए लगातार मदद मिल रही है और दूसरे मैच में तो पहले ही दिन स्पिन गेंदबाजी को हावी होते देखा गया। खासकर पहले सत्र में ऐसा हुआ जब भारत के शुरुआती तीन विकेट में दो शिकार स्पिन ने किए थे।

अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस पिच को 'बीच' करार दिया है। इस शब्द का मतलब आम तौर पर समुद्र का किनारा होता है। चेन्नई शहर की लोकेशन भी ऐसी है। वॉन का कहना है कि इस बीच पर अगर इंग्लैंड टॉस हारने के बावजूद जीतता है तो यह बड़ी जीत होगी।

भारत ने यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और इंग्लैंड ने पहले ही सत्र में तीन टॉप के विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। वॉन ने ट्वीट करते हुए कहा-

"अगर इंग्लैंड इस सप्ताह इस बीच पर जीतता है तो यह एक जबरदस्त जीत होगी।"

बता दें कि चेन्नई में हुए पहले मुकाबले की पिच स्पिनरों के लिए पहली पारी में कोई मददगार नहीं थी। लेकिन दूसरे मैच में कहानी पूरी तरह से पलटी हुई है।

भारत की पहली ही पारी में चेतेश्वर पुजारा को जैक लीच ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच करा दिया और विराट कोहली को आते ही मोइन अली ने बोल्ड कर दिया।

लेकिन इस दौरान भी भारतीय पारी दबाव में नहीं आई तो इसका पूरा श्रेय रोहित शर्मा की बैटिंग को जाता है जिन्होंने हर उतार-चढ़ाव के बीच दूसरा छोर संभाले रखा और तेजी से रन बनाए। स्कोरबोर्ड पर रन आते देख दबाव इंग्लैंड पर ही आया। खबर लिखे जाने तक भारत ने चायकाल तक 3 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए थे। वे अजिंक्य रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी पूरी कर चुके हैं। रहाणे 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

फिलहाल इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है लेकिन भारत ने दूसरे टेस्ट के जरिए वापसी कर ली है। साथ ही भारत यहां अपने तीन स्पिनरों के साथ उतर रहा है जिनमें कुलदीप यादव और अक्षर पटेल रविचंद्रन अश्विन का साथ देंगे।

Story first published: Saturday, February 13, 2021, 14:49 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+