For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: माइकल वॉन ने कहा- BCCI ने मानी मेरी सलाह, मुंबई इंडियंस से लिए और खिलाड़ी

नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इस समय काफी बातें कर रहे हैं और इसका कारण इंग्लैंड का भारतीय दौरा है। वॉन ने पहले टेस्ट सीरीज के दौरान पिच को लेकर काफी बाते की और अंतिम मैच तक आते-आते इंग्लैंड की बैटिंग को भी जमकर कोसा। भारत ने वह सीरीज 3-1 से जीत ली थी। अब मुकाबला टी20 का है और वॉन एक बार फिर से अपने तीखे ट्वीट को लेकर चर्चित हैं।

पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को पहले मैच में 8 विकेट से हरा दिया था। इसके बाद वॉन ने कहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम इस भारतीय टीम से बेहतर है। मुंबई इंडियंस को दुनिया की सबसे शक्तिशाली नॉन-इंटरनेशनल टीम माना जाता है और उन्होंने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। अब वॉन ने भारत की पहले मैच की टीम को मुंबई इंडियंस से कमतर बताया था।

अब भारतीय टीम ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में, जो आज हो रहा है, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को लिया है। दोनों ही युवाओं का डेब्यू है और ये दोनों ही मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। ऐसे में वॉन ने एक बार फिर से ट्वीट किया है और कहा है कि भारत ने उनकी बात सुन ली है और मुंबई इंडियंस के और ज्यादा खिलाड़ियों को शामिल कर लिया है। इतना ही नहीं, वॉन ने इसको स्मार्ट मूव भी बताया है।

वॉन का ट्वीट इस प्रकार है- मैं देख रहा हूं बीसीसीआई से सलाह को मान लिया है और मुंबई इंडियंस से खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लिया है। ये काफी समझदार कदम है।

हालांकि मजेदार बात यह है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया में फिर से शामिल नहीं किए गए और उनको लगातार दूसरे मैच में आराम दिया है।

भारत की प्लेइंग 11: ईशान किशन, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: इयोन मोर्गन, जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, टॉम करन।

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 19:30 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+