For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वॉन ने कहा- इंग्लैंड के पास आगे रिफ्रेश होने का मौका, पर सीरीज में भारत को रोकना अब मुश्किल

नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने कहा कि इंग्लैंड के पास दूसरे टेस्ट मैच के लिए बहुत अधिक सकारात्मकता नहीं है और अब बाकी सीरीज भी उनके लिए बहुत कड़ी साबित होने जा रही है क्योंकि एक बार लय में आने के बाद भारतीय टीम को रोकना बहुत ही मुश्किल काम है।

वॉन ने बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट पर बोलते हुए कहा कि भारत को रोकना बहुत बहुत मुश्किल है। वे लय में आ चुके हैं और पिच से लेकर अंपायरिंग के बारे में इतनी चर्चाएं की जा रही है। इन सब चीजों ने भी भारत को और मजबूत कर दिया है।

अब भारतीय इंग्लैंड पर हावी होने का देखेंगे-

अब भारतीय इंग्लैंड पर हावी होने का देखेंगे-

वॉन ने बताया कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में भी अच्छी वापसी की और बाधाओं के खिलाफ सीरीज जीतकर लौटे। अब भारत टीम टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड पर हावी होने की ओर देखेंगे।

भारत ने 482 का लक्ष्य इंग्लैंड के सामने दे दिया है और मेहमानो को तीसरे दिन 3 विकेट पर 53 रनों पर समेट दिया है। मेहमान बल्लेबाज भारत के स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। आर अश्विन और विराट कोहली ने चेन्नई की पिच पर 96 की शानदार साझेदारी के साथ ट्रैक को लेकर हो रही आलोचना को गलत साबित कर दिखाया, जिसके बाद ऑफ स्पिनर ने 5वां टेस्ट शतक लगाया।

IND vs ENG: दूसरी पारी के हीरो बल्लेबाज बने अश्विन, इंग्लैंड को मिला 482 रनों का लक्ष्य

वॉन ने कहा- पिच बहुत कुछ कर रही है

वॉन ने कहा- पिच बहुत कुछ कर रही है

वॉन, जो चेपक पिच के उग्र आलोचकों में से एक रहे हैं, ने माना कि भारत के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो चेन्नई जैसी परिस्थितियों को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं।

वॉन ने कहा, "पिच बहुत कुछ कर रही है, लेकिन भारत के खिलाड़ी अधिक कुशल रहे हैं, उन्हें बेहतर खिलाड़ी और अधिक बल्लेबाज मिले हैं जो ऐसी परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। भारतीय स्पिनर इन परिस्थितियों में बेहतर हैं, वे इसमें और लगातार आग उगल रहे हैं और बेहतर बदलाव लाते हैं। अक्षर पटेल ने यह दिखाया है। यदि आप जैक लीच को देखते हैं, तो उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन वे सभी एक ही गेंद हैं, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज से दूर जाती हैं।"

'अब लय पा चुकी भारतीय टीम नहीं रुकेगी'

'अब लय पा चुकी भारतीय टीम नहीं रुकेगी'

वॉन ने बताया कि तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए जगह में बदलाव इंग्लैंड को फिर से तरोताजा होने में मदद कर सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह भारत के खिलाफ आसान नहीं है। अंत में वॉन ने माना है कि इंग्लैंड को यह सोचना चाहिए कि वे पिंक बॉल टेस्ट मैच में 1-1 से बराबरी पर जा रहे हैं। जबकि इससे पहले किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि पिंक बॉल तक भी सीरीज बराबरी पर रहेगी। ऐसे में इंग्लैंड को थोड़ा सकारात्मक होना चाहिए।

वॉन ने कहा, "आप एक कदम वापस लेते हैं और समझते हैं कि यह इंग्लैंड के लिए एक अच्छा सप्ताह नहीं है। यदि आपने मुझे सीरीज होने से पहले यह कहा होता कि पिंक बॉल टेस्ट तक इंग्लैंड 1-1 से बराबर पर होगा तो मुझे आप पर हंसी आ जाती। नया माहौल भी इंग्लैंड की मदद कर सकता है। वे तीन सप्ताह से चेन्नई में हैं।"

हालांकि वॉन ने यह कहकर समापन किया कि यह भारतीय टीम रंग में आ चुकी है- "लेकिन यह आसान नहीं होगा। यह भारतीय टीम, एक बार जब वे इस तरह लय में आते हैं, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता है।"

Story first published: Tuesday, February 16, 2021, 8:54 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+