For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: माइकल वॉन ने बताया, इंजमाम उल हक के जैसे क्यों हैं चेतेश्वर पुजारा

लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम ने ओवल टेस्ट मैच के तीसरे दिन एक अच्छी वापसी के संकेत दिए थे जहां वे पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 99 रन पीछे थे। रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए टीम की नैया को पार लगाने का काम किया और उनके साथ चेतेश्वर पुजारा ने भी 61 रनों की अच्छी पारी खेलकर भारत को इस मैच में बनाए रखने में भूमिका निभाई। चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज में लगातार रन तो नहीं बना रहे हैं लेकिन उन्होंने कुछ अहम मौकों पर अच्छी पारियां जरूर खेली है।

वॉन ने कहा- मेरे और इंजमाम जैसे हैं पुजारा

वॉन ने कहा- मेरे और इंजमाम जैसे हैं पुजारा

इसी बीच ऐसी घटना भी हुई जिसने भारतीय फैंस को चिंताओं में छोड़ दिया। जब चेतेश्वर पुजारा नॉन स्ट्राइकर एंड पर सिंगल के लिए भाग रहे थे तो उनका टखना हल्का सा मुड़ गया और वे दर्द में कराते देखे गए। इसके बाद मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के फीजियो ने चेतेश्वर पुजारा के टखने पर काफी सारी पट्टियां चढ़ा दी और भारतीय टीम के लिए यह भाग्य की बात रही कि पुजारा फिर से दौड़ने में कामयाब रहे और उनको किसी तरह की कोई समस्या बाद में दिखाई नहीं दी। इस पूरी घटना पर नजर रखने के बाद माइकल वॉन को लगता है कि चेतेश्वर पुजारा उनके और पाकिस्तान के पूर्व महान बल्लेबाज इंजमाम उल हक की तरह से हैं।

माइकल वॉन ने चेतेश्वर पुजारा को खुद के जैसा भी बताया है। माइकल बीबीसी के टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहते हैं, "मैं पुजारा को उनके यॉर्कशायर के समय से थोड़ा बहुत जानता हूं और वे कुछ कुछ मेरे जैसे हैं और मैं यह नहीं कहूंगा कि फील्डिंग उनकी पहली प्राथमिकता है। अगर टखने में थोड़ी चोट लगती है जिसकी वजह से उनको मैदान से कुछ समय के लिए बाहर जाना पड़ता है तो वह चले जाएंगे। कुछ खिलाड़ी इस तरह के हुआ करते थे और ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम मेरे जेहन में आता है और वह हैं इंजमाम उल हक।"

Paralympics: कोच गौरव हुए भावुक, कहा- उम्मीद नहीं थी प्रमोद जीत के बाद गोदी में कूद जाएंगे

इंग्लैंड की बॉलिंग की भी आलोचना की-

इंग्लैंड की बॉलिंग की भी आलोचना की-

इंजमाम उल हक के बारे में भी सभी जानते हैं कि वे बल्लेबाजी करने को तो इंजॉय करते थे लेकिन फील्डिंग करने में उनको कुछ खास मजा नहीं आता था।

इसी बीच मैच में भारतीय टीम की फिर से अच्छी वापसी तो हो गई है और इसके लिए माइकल वॉन ने इंग्लैंड की बॉलिंग की आलोचना भी की है और कहा है ऐसा लगता है कि जैसे इंग्लैंड का बॉलिंग अटैक ज्यादा एक सा है। जब गेंद नहीं घूमती है तो चिंता की बात हो जाती है क्योंकि बल्लेबाज इसको खेलने के आदी हो जाते हैं। लगभग सभी गेंदबाज एक जैसी गति के हैं।

इसके अलावा इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाजों के ऊपर भी थोड़ा सवाल खड़ा करते हैं और कहते हैं कि कुछ बाउंसर गेंद की जानी थी लेकिन नहीं की गई हैं। वे कहते हैं कि उन्होंने ओली रॉबिंसन की एक भी सिंगल बाउंसर इस मैच में अभी तक नहीं देखी जबकि उन्होंने इस मैच में रोहित शर्मा को दो बार शार्ट बॉल पर आउट किया है।

कोहली फिर बड़ा स्कोर नहीं कर पाए-

कोहली फिर बड़ा स्कोर नहीं कर पाए-

जहां तक भारत की बात है तो वह फिलहाल ठीक-ठाक ही दिख रहा है लेकिन कुछ बल्लेबाजों से रन बनाने की उम्मीद थी वह नहीं बना पाए जिनमें खुद कप्तान विराट कोहली भी शामिल है जो 44 रनों की पारी खेलकर चलते बने और रविंद्र जडेजा का सुपर फ्लॉप होना जारी है वह फिर से 17 ही रन बना पाए। जबकि टीम के लिए सबसे बड़ी पीड़ा बन चुके अजिंक्य रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए।

भारत ने चौथे दिन लंच ब्रेक तक छह विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए थे और ऋषभ पंत व शार्दुल ठाकुर क्रीज पर थे। भारत के लिए 230 रनों की लीड हो गई है लेकिन उसको मैच में आरामदायक स्थिति प्राप्त प्राप्त करने के लिए कम से कम 60-70 और जोड़ने होंगे।

Story first published: Sunday, September 5, 2021, 18:35 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+