For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

नासिर हुसैन ने दी अगले टेस्ट में एंडरसन की जगह पर इस गेंदबाज को खिलाने की सलाह

नई दिल्लीः हालांकि जेम्स एंडरसन ने चेन्नई में अपने करियर की एक बेहतरीन गेंदबाजी की है और भारत की हार में अहम भूमिका भी अदा की है लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन को लगता है कि अगले मैच में इस दिग्गज की जगह पर स्टुअर्ट ब्रॉड को खेलना चाहिए।

हुसैन ने सलाह दी है कि इंग्लैंड अब अगले टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन को आराम दे और उनकी जगह पर स्टुअर्ट ब्रॉड को खिलाए। ब्रॉड इंग्लैंड के दूसरे सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्होंने भी 500 से ऊपर विकेट लिए हुए हैं। ब्रॉड ने गाले में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में बढ़िया बॉलिंग की थी लेकिन उसके बाद से उनको आराम में ही रखा गया है।

हुसैन का कहना है कि चेन्नई कि पिच पर ब्रॉड भी उतने ही प्रभावशाली होंगे जितने की एंडरसन। हुसैन के मुताबिक तीसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा और तब एंडरसन की जरूरत होगी क्योंकि गुलाबी गेंद से एंडरसन से और भी ज्यादा कमाल दिखा सकते हैं।

आपको बता दें कि इंग्लैंड की रोटेशन पॉलिसी के चलते अब ब्रॉड और एंडरसन कई मौकों पर साथ नहीं खेलते हैं। ब्रॉड के नाम 500 से ऊपर टेस्ट विकेट हैं और एंडरसन के नाम पर 600 से ऊपर विकेट हैं। ऐसे में हो सकता है कि अगले मैच में भी ये जोड़ी साथ ना दिखाई दे लेकिन पिंक बॉल टेस्ट में आपको ये दो दिग्गज साथ खेलते दिख सकते हैं।

भारत में अभी तक एक ही पिंक बॉल टेस्ट हुआ है जो कोलकाता के ईडन गार्डन पर बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था। अब अगला पिंक बॉल टेस्ट 24 फरवरी से अहमदाबाद में होने जा रहा है। यह दूसरी बार होगा जब भारत किसी टॉप की टीम से पिंक बॉल टेस्ट खेलेगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में भारत ने डे-नाइट टेस्ट खेला था लेकिन दूसरी पारी में 36 रनों पर ढेर हो गया था। यह 36 रन भारतीय क्रिकेट में अब एक चर्चित नंबर है और शायद स्थायी भी।

फिलहाल इंग्लैंड चेन्नई टेस्ट में 227 रनों से मेजबानों को शिकस्त दे चुका है और चार मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे बना हुआ है।

Story first published: Thursday, February 11, 2021, 9:00 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+