Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अश्विन का खुलासा, कोहली ने शमी-बुमराह पर ऐसा जश्न मनाया, इंग्लैंड ने फिर वहां लंच ही नहीं किया

लंदनः यह तो सभी जानते हैं कि लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को जो शानदार जीत मिली उसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का बहुत अहम रोल था। भारत ने 151 रनों से जीत दर्ज करके अपने आपको पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे कर लिया है और शमी-बुमराह ने ना केवल गेंद से बल्कि बल्ले से कमाल का योगदान करके इस मैच में अपना नाम सबसे ऊपर लिखवा दिया है। दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन इन दोनों पु्च्छले बल्लेबाजों के बीच 89 रनों की साझेदारी हुई और इंग्लैंड के मैच जीतने के चांस भी वहीं पर खत्म हो गए।

अश्विन ने कहा- यह विराट कोहली का आईडिया था

अश्विन ने कहा- यह विराट कोहली का आईडिया था

शमी तो काफी आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने 70 गेंदों पर 56 रन बनाकर एक बार फिर से साबित किया की हल्की लय पकड़ने के बाद वे गेंदबाजों के लिए खूंखार हो सकते हैं, उन्होंने 6 चौके व एक छक्का भी लगाया। बुमराह ने 64 गेंदों पर 34 रन बनाकर अच्छे सहयोगी की भूमिका निभाई और कप्तान विराट कोहली ने इन दोनों खिलाड़ियों को सलाम ठोककर पूरा सम्मान भी दिया। बुमराह और शम्मी जब ड्रेसिंग रूम जा रहे थे तो इनको बहुत सम्मान दिया गया जिसके बारे में बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि यह विराट कोहली का आईडिया था।

क्रिस केर्न्स दिल की सर्जरी के बाद लाइफ सपोर्ट से बाहर, हेल्थ अपडेट पर मिली नई जानकारी

विराट कोहली ने टीम से क्या कहा-

विराट कोहली ने टीम से क्या कहा-

कोहली ने कहा था कि जब दोनों खिलाड़ी वापस आएंगे तो उनके साथ सेलिब्रेट करने में कोई कसर ना छोड़ी जाए। अश्विन ने अपना यूट्यूब चैनल बनाया हुआ है जिस पर वे तमिल में काफी बातें करते हैं और वहीं पर उन्होंने बताया, "जब हमें लगा कि शमी-बुमराह लंच की ओर आने वाले होंगे तो विराट आए और सबसे कहा 'हम लोग नीचे जाएंगे और लड़कों के लिए चीयर्स करेंगे। और इस दौरान इतना शोर मचाएंगे कि लॉर्ड्स में आने वाले कई सालों तक इसको याद रखा जाए।' और वैसा ही हुआ इन दोनों खिलाड़ियों का बखूबी सम्मान किया गया, तालियां खड़ी होकर बहुत देर तक बचती रही। ड्रेसिंग रूम तक कैमरामैन इन लोगों को छोड़ने के लिए गया।

उस सेलिब्रेशन के बाद इंग्लैंड ने वहां लंच ही नहीं किया-

उस सेलिब्रेशन के बाद इंग्लैंड ने वहां लंच ही नहीं किया-

यह अपने आप में एक काफी ऐतिहासिक पल था। रविचंद्रन अश्विन भी एक अच्छे गेंदबाज हैं लेकिन परिस्थितियां कुछ इस तरह की है कि विराट कोहली उनको प्लेइंग इलेवन में फिट नहीं कर पा रहे हैं जिसके चलते भारत का सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाला मौजूदा टेस्ट गेंदबाज बेंच पर बाहर बैठा है। अपने चैनल पर रविचंद्रन अश्विन फील्डिंग कोच आर श्रीधर से बड़ी करीबी बातें कर लेते हैं और इन दोनों ने बताया कि वह सेलिब्रेशन इतना तगड़ा था की इंग्लैंड की टीम उस एरिया में लंच करने के लिए बाहर ही नहीं आई।

अब देखना यह है कि जो रूट की टीम वापसी कर पाती है या नहीं क्योंकि 25 अगस्त को हेडिंगले के लीड्स में तीसरा मैच शुरू होने जा रहा है और अगर भारत यहां पर जीत जाता है तो शायद अंग्रेजों के पास अब श्रंखला में वापसी का कोई मौका नहीं होगा।

Story first published: Friday, August 20, 2021, 11:06 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+