For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'सॉरी, भज्जी पा'- हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद आर अश्विन ने मांगी माफी

नई दिल्लीः इंग्लैंड के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट के दौरान, रवि अश्विन ने भारत की धरती पर हरभजन सिंह के टेस्ट विकेटों को पीछे छोड़ दिया। हरभजन ने 28.76 की औसत से 265 विकेट लिए थे और वे खेल के शुद्धतम प्रारूप में हैट्रिक पाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे टेस्ट के दूसरे दिन में, अश्विन 'टर्बनेटर' से आगे निकल गए।

जब उन्होंने बेन स्टोक्स का विकेट लिया, तो हरभजन को पीछे छोड़ते हुए 266 विकेट हासिल किए। चेपॉक में इंग्लैंड की पहली पारी के बाद, अश्विन के पास 86 पारियों में 268 विकेट हैं। महान अनिल कुंबले के नाम भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट हैं, उन्होंने 115 पारियों में 350 विकेट लिए हैं।

हरभजन का रिकॉर्ड तोड़ने की कहानी-

हरभजन का रिकॉर्ड तोड़ने की कहानी-

अश्विन, बिना किसी शक के, टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेटों की ओर बढ़ रहे हैं। उनको ऐसा करने के लिए केवल 9 ही विकेट और चाहिए। 34 वर्षीय ने एक बल्लेबाज से लेकर ऑफ स्पिनर बनने तक के अपने बदलाव के बारे में बात की।

अश्विन ने पोस्ट-डे मैच कॉन्फ्रेस में कहा, "जब मैं 2001 की श्रृंखला देख रहा था, जहां भज्जू पा (हरभजन) खेल रहा था, तो मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि मैं भी देश के लिए एक ऑफ स्पिनर बन जाऊंगा।

"मैं अभी भी अपने राज्य के लिए एक बल्लेबाज था, जो बल्लेबाजी और देश के लिए खेलने के लिए करियर को गति देने की कोशिश कर रहा था, मुझे यकीन नहीं था कि मैं भारतीय टीम में जगह बना पाऊंगा या नहीं।"

IND vs ENG: टर्निंग पिच पर बल्लेबाजों का 'डांस' जारी, पहले ही घंटे में भारत की आधी टीम आउट

'भज्जी पा मुझे माफ करना.. '

'भज्जी पा मुझे माफ करना.. '

पुरानी यादों के झरोखे में जाते हुए, अश्विन ने कहा कि जब वह हरभजन की गेंदबाजी एक्शन की नकल करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन पर लोगों को हंसी आ रही थी। अश्विन ने भले ही हरभजन को पीछे छोड़ दिया लेकिन वे अनुभवी भारतीय स्पिनर से माफी मांगना नहीं भूले।

अश्विन ने कहा "उस उम्र के मेरे साथियों ने बहुत बार मेरा मजाक उड़ाया था, क्योंकि मैं भज्जू पा की तरह गेंदबाजी करता था, मेरे एक्शन, मैं उनकी तरह गेंदबाजी करने की कोशिश करता था।"

अश्विन ने आगे जोड़ा, "तो वहां से यहां तक आना और वास्तव में उनका रिकॉर्ड तोड़ना, एक बहुत ही विशेष बात है। मुझे इसके बारे में पता नहीं था, अब मुझे पता चला तो अच्छा लग रहा है। भज्जी पा मुझे माफ करना.. "

हरभजन सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया-

हरभजन सिंह ने दी ये प्रतिक्रिया-

वर्तमान समय में, अश्विन के 76 मैचों में 391 विकेट ले चुके हैं। अभी लगता है अश्विन को भज्जी से एक और माफी मांगनी होगी क्योंकि हरभजन सिंह का ओवरऑल करियर रिकॉर्ड भी खतरें में आ गया है। हरभजन ने टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेट लिए हैं और जल्दी ही अश्विन यह रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर देंगे।

हरभजन ने इस अवसर पर अश्विन को चैम्पियन बताया है और उनके लिए और भी सफलताओं की कामना की है। उन्होंने आज तक पर ये भी कहा है कि वे चाहते हैं कि अश्विन अपने शहर में ही 400 टेस्ट विकेट पूरे कर लें।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 12:43 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+