
कोहली ने बताया, कौन होंगे ओपनिंग बल्लेबाज-
विराट कोहली ने पुष्टि की है कि यह केएल राहुल होंगे जो रोहित शर्मा के साथ पहले T20 में खेलेंगे। विराट कोहली ने इस बात की संभावना को भी खारिज कर दिया है कि शिखर धवन मध्यक्रम में खेलेंगे। क्योंकि विराट कोहली ने शिखर धवन को तीसरा ओपनर कहा है। इसका मतलब साफ है कि पहले दो ओपनिंग बल्लेबाजों में से कोई यदि चोट या किसी अन्य कारणों से नहीं खेल पाता है तो शिखर धवन को मौका मिलेगा।
पहले टी-20 की पूर्व संध्या पर बात करते हुए कोहली ने कहा, "यह बिल्कुल आसान है कि केएल राहुल और रोहित शर्मा हमारे बेहतरीन परफॉर्मर रहे हैं और वे दोनों ही ओपनिंग में आएंगे।"
IND vs ENG: फील ब्लू- टीम इंडिया की जर्सी में दिखाई दिए सूर्यकुमार यादव यादव

शिखर धवन होंगे तीसरे ओपनर-
कोहली ने आगे कहा, अगर रोहित या राहुल में से किसी को चोट वगैरा लग जाती है तो शिखर धवन तीसरे ओपनर के तौर पर हमारे पास मौजूद हैं।
शुरुआत में रोहित और राहुल ही खेलेंगे। धवन और राहुल ऑस्ट्रेलिया में हुई T20 सीरीज में भारत के ओपनिंग बल्लेबाज थे क्योंकि रोहित शर्मा को टीम में जगह नहीं मिली थी। रोहित को तब चोट के कारण बाहर किया हुआ था। हालांकि बाद में रोहित शर्मा की टेस्ट सीरीज में वापसी हो गई थी और उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी अच्छी बैटिंग करी है।

कोहली ने कहा- फ्री क्रिकेट खेलेंगे
रोहित की वापसी का मतलब है कि धवन और राहुल में से किसी एक को चुनना अपने आप में बड़ी चुनौती हो जाती है क्योंकि दोनों ही शानदार बल्लेबाज हैं। इसके अलावा विराट कोहली ने सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और राहुल तेवतिया जैसे युवाओं को लेने के बारे में कहा- "हमने अपनी टीम में कुछ खिलाड़ियों को लिया है जो बल्लेबाजी लाइन अप में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। हम उनको मध्यक्रम में खेलते हुए देखना चाहते हैं।"
भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांचो t20i मुकाबलों में एकदम फ्री क्रिकेट खेलेंगे। कोहली का कहना है टीम में कई विस्फोटक बल्लेबाज है इसीलिए हम खुलकर क्रिकेट खेलना चाहते हैं। और कोहली का मानना है कि टीम इसी तरह से आगे भी खेलती रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications
