For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: पंत की आतिशी, सुंदर की क्लास, भारत ने पहली पारी में बनाए 365 रन

अहमदाबादः भारत की पहली पारी मैच के तीसरे दिन 365 रनों पर आउट हो चुकी है और टीम इंडिया को 160 रनों की अच्छी लीड मिल चुकी है। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में केवल 205 ही रन बनाए थे। इस मैच का दूसरा दिन जहां पंत के शतक के नाम रहा तो वहीं तीसरे दिन का पहला सत्र वाशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी के नाम रहा। हालांकि सुंदर केवल चार रनों से शतक से चूक गए लेकिन वे अंत तक आउट नहीं हुए और 174 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 96 रनों की पारी खेली।

मैच के तीसरे दिन के पहले सत्र में वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने बहुत ही विश्वसनीय तरीके से भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ही बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी पूरी करके यह सुनिश्चित कर दिया कि भारत इस मैच में अब बहुत ही खराब प्रदर्शन करके ही हार सकता है। हालांकि दोनों ही बल्लेबाज थोड़े दूर्भाग्यशाली रहे क्योंकि अक्षर पटेल 43 रनों के स्कोर पर रन आउट हो गए और अपने अर्धशतक से चूक गए जबकि वाशिंगटन सुंदर अंत तक नाबाद रहे और उनको बाकी पुच्छले बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।

सुंदर 4 रनों से शतक से पीछे रह गए। अक्षर पटेल के आउट होने के बाद ईशांत शर्मा को बेन स्टोक्स ने पहली ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया और मोहम्मद सिराज को भी बेन स्टोक्स ने खाता नहीं खोलने दिया। इसी के साथ इस मैच में योगदान करने का स्टोक्स का सिलसिला जारी है और वह 27.4 ओवर फेंकने के बाद 89 रन देकर 4 विकेट ले चुके हैं। जेम्स एंडरसन ने 25 ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि जैक लीच ने 27 ओवर में 89 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।

भारतीय बैटिंग लाइनअप की बात करें तो ऋषभ पंत, आर अश्विन, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर हो की मौजूदगी में निचला क्रम काफी मजबूत दिखने लगा है। एक और मजेदार बात यह है की भारत के चार बल्लेबाजों ने इस पारी में अपना खाता नहीं खोला। यह बल्लेबाज है शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज। इससे पहले मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने केवल 118 गेंदों पर 101 रन बनाकर भारत को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया था।

Story first published: Saturday, March 6, 2021, 11:36 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+