For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने किया काउंटर अटैक, पुजारा के साथ लगाया तेज अर्धशतक

नई दिल्लीः ऋषभ पंत ने लगातार तीसरे टेस्ट मैच में काउंटर अटैक किया है। यह जवाबी हमला दबाव में मौजूद भारतीय टीम के लिए हर बार टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ है। लेकिन इस बार हालात थोड़े अलग है। सिडनी और ब्रिसबेन में पंत ने चौथी पारी में तब आक्रामक रूप अख्तियार किया था जब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी। इस बार खेल पहली पारी में बड़े स्कोर का पीछा करने का है ताकि इंग्लैंड को कम से कम बढ़त दी जा सके।

चायकाल तक भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन हो गया है और पंत के साथ पुजारा ने भी अर्धशतक बना लिया है। दोनों के बीच 81 रनों की साझेदारी हो चुकी है और गेंद केवल 87 ही हुई हैं। इस दौरान पंत 44 गेंदों पर 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 4 चौके और चार ही छक्के लगाए हैं।

चेतेश्वर पुजारा 111 गेंदों पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं और उन्होंने 7 चौके लगा दिए हैं। भारत अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर (578) से 424 रन पीछे है।

तीसरा दिन का पहला सत्र भारत के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल के तौर पर झटका लेकर आया था। दूसरे सत्र में भी झटके लगने का सिलसिला कायम रहा और इस बार विराट कोहली (11) के बाद अजिंक्य रहाणे (1) चलते बने। दोनों को डोमिनिक बेस ने आउट किया।

फिलहाल भारत के लिए पंत और पुजारा अंतिम विशेषज्ञ बैटिंग जोड़ी हैं। इसके बाद ऑलराउंडर्स आने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में भारत को अगर फॉलोऑन बचाना है तो दोनों को जमकर खेलना होगा।

Story first published: Sunday, February 7, 2021, 14:29 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+