For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: ऋषभ पंत का कमाल का रिवर्स फ्लिक, गौतम गंभीर ने की तारीफ

अहमदाबादः भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के बाद ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच दिया गया था। ऋषभ पंत ने उस मैच में शतक लगाया था और जेम्स एंडरसन की गेंद पर लगाया गया खूबसूरत रिवर्स स्कूप शॉट बहुत ही चर्चित हुआ था। इस शॉट पर ऋषभ पंत को छक्का मिला था।

इस बेहतरीन शॉट ने क्रिकेट बिरादरी में ऋषभ पंत के रुतबे को काफी ऊंचा कर दिया था और पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के बाद पंत ने कहा था वह इस तरह के शॉट आगे भी खेलना जारी रखेंगे। अब उस मैच के बाद पंत ने दूसरा अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच पहले t20 मैच के तौर पर खेला है और यहां पर भी उन्होंने वही कमाल का काम किया है।

ऋषभ पंत ने इस बार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को रिवर्स प्लिक करते हुए छक्के के लिए भेज दिया और सभी को हैरान कर दिया। यह शॉट ऋषभ पंत द्वारा खेले गए टेस्ट मैच के शॉट से भी बेहतर था। इस बार गेंद ट्रैवल करते हुए बहुत आसानी से सीमा रेखा को पार कर गई। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इसको एक साहसिक शॉट करार दिया है गौतम गंभीर ने कहा यह एक जबरदस्त शॉट था और साथ ही एक साहसिक शॉट भी था।

गंभीर ने कहा, "भारत 2 विकेट खो चुका था और पंत आए और शुरू के 6 ओवर में बैटिंग की। यह आपके लिए एक बहुत बड़ा चांस है भले ही आप इस तरह का शॉट खेल सकें और वह भी जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाज के खिलाफ।"

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि यह जांच परख कर लगाया हुआ शॉट भी था क्योंकि थर्ड मैन को बुला लिया गया था और डीप स्क्वायर लेग के अलावा फाइन लेग भी मौजूद था तो यह एक अच्छा शॉट था। हालांकि भारतीय बल्लेबाज इस मैच में ज्यादा नहीं चले और ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन श्रेयस अय्यर ने 67 रनों की पारी खेली जिसके दम पर कोहली एंड कंपनी ने 20 ओवर में 124 रन बनाए। यह रन इंग्लैंड के लिए बच्चों का खेल साबित हुए जिन्होंने 15.3 ओवर में ही मैच जीतकर 10 से शिर्डी पांच मैचों की सीरीज में बढ़त ले ली है।

Story first published: Saturday, March 13, 2021, 13:04 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+