For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: ऋषभ पंत को उनकी तरह बने रहने दें, वो कमाल करते रहेंगे- रोहित शर्मा

अहमदाबाद- भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में बहुत शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। अब लाल गेंद क्रिकेट की शानदार फॉर्म को बरकरार रखने की जिम्मेदारी उन पर है क्योंकि भारत आज से सफेद गेंद क्रिकेट में उतरने जा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऋषभ पंत एक अहम सदस्य हैं।

भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को उनकी बेहतरीन काबिलियत के लिए सराहा है और कहा है कि वह आने वाले गेम्स में बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगे। रोहित शर्मा ने मैच से पहले वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोलते हुए कहा, "ऋषभ पंत को ऋषभ पंत की तरह ही रहने दें। वह बाहर आएंगे और आपको परफॉर्म कर कर देंगे। मैंने आपसे पहले भी कहा है कि ऋषभ पंत को अकेला छोड़ दें और वह आपके लिए ऐसी परफॉर्मेंस देते रहेंगे। वे यहां से केवल और मजबूत होकर आगे बढ़ेगे। उनके लिए पीछे देखने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने बहुत ही अच्छा किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल से लेकर इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज तक वे शानदार रहे हैं।"

ऋषभ पंत की तारीफ करने के साथ रोहित का यह भी मानना है की युवा बल्लेबाज को अपनी स्वाभाविक प्रवृत्ति पर ही खेलना चाहिए और यही टीम मैनेजमेंट उनसे चाहता है। हालांकि रोहित का कहना है कि मीडिया और फैंस को ऋषभ पंत के ऊपर ज्यादा दबाव नहीं रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, "और मैं नहीं देखता हूं ऋषभ पंत अब रुकने वाले हैं जब तक कि हम उन पर बहुत ज्यादा दबाव ना डालें। हम या आप दोनों के लिए अच्छा है की पंत को उनकी तरह ही बने रहने दें। वह अपने खेल का आनंद उठाते हैं। और आपने मैदान पर यह जरूर देखा होगा कि वह अपने खेल को कितना प्यार करते हैं।"

रोहित ने आगे कहा कि अच्छी बात यह है कि पंत ने खेल को और गेम की सिचुएशन को भी अब समझना शुरू कर दिया है।

Story first published: Friday, March 12, 2021, 8:44 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+