For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: राहुल का शतक, पंत का तूफान, भारत ने इंग्लैंड को दिया 337 रनों का लक्ष्य

Ind vs Eng: KL Rahul hits his 5th hundred and 1st against England | वनइंडिया हिंदी

पुणेः केएल राहुल और ऋषभ पंत की बड़ी और धमाकेदार पारियों के दम पर भारत ने दूसरे वनडे मैच में भी इंग्लैंड को शानदार टारगेट दिया है। इस बार भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अंग्रेजों को 337 रनों का टारगेट दिया है।

केएल राहुल ने शानदार शतक लगाते हुए विराट कोहली के साथ तब शतकीय साझेदारी की जब भारत रोहित शर्मा और शिखर धवन के विकेट सस्ते में गंवा चुका था। पिछले मैच में भी तेज अर्धशतक लगाने वाले राहुल ने इस बार 114 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। जब विराट कोहली 79 गेंदों पर 66 रन बनाकर आउट हो गए तब राहुल को ऋषभ पंत के रूप में धमाकेदार पार्टनर मिला।

पंत इस मुकाबले में चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह पर खेल रहे थे और उन्होंने बिल्कुल भी निराश नहीं किया। राहुल और पंत के बीच भी शतकीय साझेदारी हुई जिसने मैच की लय को ही बदलकर रख दिया। केएल राहुल के आउट होने के बाद पंत 300 का स्कोर पार करने के बाद आउट हुए। पंत ने 40 गेंदों पर 3 चौके और 7 छक्के लगाए।

वहीं केएल राहुल ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने डेथ ओवरों में तेजी से रन बटोरे और वे अंतिम ओवर में आउट हुए। उन्होंने 16 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली जिसमें 1 चौका और 4 छक्के लगाए। क्रुणाल पांड्या 9 गेदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले भारत ने पहले बैटिंग करते हुए खराब शुरुआत की थी जब पिछले मैच में 98 रन बनाने वाले शिखर धवन 4 ही रन बनाकर चलते बने। उसके बाद रोहित शर्मा ने 25 रन बनाए। रोहित 5 चौके लगाकर अच्छे दिख रहे थे लेकिन सैम करन की गेंद पर आउट हो गए।

इंग्लैंड के बॉलर्स की बात करें तो टॉम करन ने 10 ओवर में 83 रन दिए और सबसे महंगे साबित हुए। आर टॉपली को भी 2 विकेट मिले। इंग्लैंड की ओर से केवल मोइन अली ही 10 ओवर में 47 रन देकर किफायती साबित हुए लेकिन उनको एक भी विकेट नहीं मिला।

Story first published: Friday, March 26, 2021, 17:55 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+