For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG : रोहित-रहाणे की जोड़ी ने पहले दिन जीता दिल, 6 विकेट पर 300 रन बनाए

India vs England Day 1 Highlights : Rohit Sharma century boost India in Chennai| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज (13 फरवरी) से चेन्नई के एमए चिदंबरम चेपक स्टेडियम में शुरू हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने पहले दिन 88 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। भारत के लिए ऋषभ पंत 56 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद हैं। अक्षर पटेल 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद हैं। जैक लीच और मोइन अली ने पहले दिन से इंग्लैंड के लिए 2 विकेट लिए हैं। ओली स्टोन ने भी 1 विकेट लिया।

ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा के साथ शुबमन गिल बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए। वह मैच के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ओली स्टोन की गेंद पर एल्बीड्ब्ल्यू आउट हो गए। तीसरे नंबर पर आए चेतेश्वर पुजारा ने रोहित का साथ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। पुजारा 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स का शिकार बन गए। पुजारा ने 58 गेंदों में 21 रन बनाए। वहीं रोहित लगातार प्रहार कर रहे थे तो चाैथे नंबर पर आए कप्तान विराट कोहली एक बार फिर फ्लाॅप साबित हुए। कोहली मोईन अली की गेंद पर बोल्ड होकर बिना रन बनाए पवेलियन लाैट गए।

इसके बाद अजिंक्य रहाणे मैदान पर उतरे। उस समय स्कोर 3 विकेट पर 86 था। रोहित-रहाणे ने पारी को संभाला। दोनों ने टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया लेकिन 73वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित मोईन अली का शिकार बने। रोहित ने 231 गेंदों में 18 चाैके व 2 छक्के की मदद से 161 रन बनाए। रोहित के आउट होने के बाद, अजिंक्य रहाणे ने पंत के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की। हालांकि, 76 वें ओवर में रहाणे को मोइन अली ने बोल्ड कर दिया। रहाणे 149 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हुए। कुछ ही समय बाद, आर अश्विन जो रूट की 19 गेंदों में 13 रन बनाकर कैच आउट हो गए। पारी के 83 वें ओवर में ओली स्टोन ने कैच पकड़ा। इसके बाद, हालांकि, पंत ने कुछ आक्रामक खेल खेला। उन्होंने अक्षर पटेल को भारत की पारी का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया।

Story first published: Saturday, February 13, 2021, 17:42 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+