For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: रोहित का पलटवार, इंग्लिश स्पिनरों का वार, पहले सत्र में दिखा फुल रोमांच

नई दिल्लीः इंग्लैंड ने पहले मैच में भारत को हराने के बाद एक सावधानी खुद के लिए जारी की थी कि- भारत अगले मैच में पलटवार करेगा।

दूसरी और विराट कोहली ने कहा था कि- एक बात तो तय है हम अगले तीन मैचों में कड़ी टक्कर देंगे।

मजेदार बात यह है कि रूट का पहला कथन तो लंच तक ही सच साबित हो गया और कोहली का दावा फिलहाल जीरो ही निकला।

असल में भारतीय कप्तान खुद 5 गेंद खेलकर जीरो पर आउट हो गए हैं। विराट कोहली को जब मोइन अली ने बोल्ड किया तब उनको जबरदस्त हैरानी हुई। उन्होंने बोल्ड होने के लिए रिव्यू भी लिया लेकिन गेंद असल में उनकी गिल्लियां उड़ा रही थी।

लंच से पहले कोहली भारत के तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। भारत ने पहले सत्र में 3 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं। दुर्भाग्य यह रहा है कि शुभमन गिल भी खाता नहीं खोल पाए। ये दोनों ही खिलाड़ी पिछले मैच में अर्धशतक लगा चुके हैं। यानी की भारतीय बैटिंग इस समय एक अलग ढर्रे पर चल रही है और उसमें निरंतरता की जगह पर बिखराव है। कोई कभी चलता है तो कोई कभी।

जिन रोहित शर्मा को लेकर इतनी हाय-तौबा हो रही थी, उन्होंने जबरदस्त पलटवार किया है। रोहित ने हिटमैन सरीखी पारी खेलते हुए केवल 47 गेंदों पर पचास रन बना दिए। उन्होंने लंच तक 100 का स्ट्राइक रेट बनाए रखा है। वह लंच तक 78 गेंदों पर 80 रन बनाकर खेल रहे थे। यह रोहित ही हैं कि जिन्होंने जो रूट का कथन सच किया है कि- भारत पलटवार करेगा।

लेकिन यह भारत की वापसी नहीं है और ना ही भारत की ओर से कड़ी टक्कर दी गई है क्योंकि टीम की नई दीवार केवल 21 रन बनाकर आउट हो गई है। पुजारा की 58 गेंदों की पारी का अंत जैक लीच ने किया जिन्होंने स्लिप में बेन स्टोक्स के हाथों उनको कैच आउट कराया।

इससे पहले मैच के दूसरे ओवर में ही शुभमन गिल पगबाधा आउट हो गए थे। उन्होंने सुपर स्पीड बॉलर ओली पोप पर शॉट खेलने का प्रयास नहीं किया और गेंद ने टप्पा खाकर कांटा बदल दिया।

दूसरी और इंग्लैंड के लिए भी मामला आसान नहीं है क्योंकि लीच और अली की गेंद काफी स्पिन कर रही हैं। कोहली को आउट करके ले गई गेंद देखने लायक थी। ऐसे में भारतीय स्पिन तिकड़ी के सामने इंग्लैंड की पारी की भी परीक्षा होगी। फिलहाल उससे पहले भारत के सामने अच्छा स्कोर बोर्ड पर लगाने की चुनौती है।

Story first published: Saturday, February 13, 2021, 12:04 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+