For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका के लिए लिखी क्यूट पोस्ट, बेटी संग थामी पत्नी की उंगलियां

चेन्नई। IND vs ENG:Rohit Sharma cute post for his wife Ritika- रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 161 रनों की शानदार पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस पारी में इंग्लैंड के हर गेंदबाज की क्लास लगाई और तेजी से रन बटोरे। 161 रनों की पारी में रोहित शर्मा ने 18 चौके और 2 छक्के लगाए और 69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस दौरान मैदान में जब रोहित बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनकी पत्नी रितिका को स्टैंड्स में बैठी थीं, दिलचस्प बात यह है कि रोहित की बल्लेबाजी के दौरान रितिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई, जिसमे रितिका रोहित की पूरी पारी के दौरान अपनी उंगलियों को क्रॉस कर रखा था।

रोहित शर्मा ने जब दूसरे टेस्ट मैच में अपना 35वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा तो उनकी पत्नी रितिका खडे़ होकर ताली बजा रही थीं और काफी खुश नजर आ रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस ने रितिका को लकी चार्म बताते हुए लिखा कि एक फिर से रोहित ने शानदार शतक लगाया जब उनकी पत्नी स्टैंड्स में मैच देखने के लिए आई थीं। लोगों ने रोहित की पारी को वेलेंटाइन डे से जोड़ते हुए लिखा कि रोहित ने अपनी पत्नी को वेलेंटाइन डे से पहले शतक का तोहफा दिया।

जिस तरह से रितिका शर्मा ने रोहित की पूरी पारी के दौरान फिंगर को क्रॉस रखा था, उसके बाद रोहित शर्मा ने बेहदू क्यूट अंदाज में अपनी पत्नी की तस्वीर को साझा किया और बेहद खास लाइन लिखी जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। रोहित शर्मा ने रितिका की उंगलियों की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, उंगलियां ठीक लग रही हैं, सैमी और मैंने मां की छोटी उंगलियों को रब किया और राहत दी। रोहित के इस ट्वीट को लाखों लोगों ने लाइक किया और हजारो लोगों ने रीट्वीट किया।

बता दें कि पहले दिन भारत की टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और 300 रन का स्कोर खड़ा किया। हालांकि शुभमन गिल और विराट कोहली अपना खाता नहीं खोल सके और जीरो के स्कोर पर पवेलियन पहुंच गए। वहीं चेतेश्वर पुजारा भी महज 21 रन बना सके। हालांकि रोहित शर्मा की 161 रनों की पारी और रहाणे की 67 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम टर्निंग पिच पर पहले दिन 300 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई।

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 9:35 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+