For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 1000 रन बनाने वाले पहले ओपनर बने रोहित शर्मा

अहमदाबादः भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के दौरान विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में 1000 रन बनाने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बन गए। रोहित WTC में एक सलामी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक रन की सूची में टॉप पर हैं, इसके बाद डेविड वार्नर (948) और डीन एल्गर (848) का नाम आता है।

शर्मा, अब, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के उद्घाटन संस्करण में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले एशियाई भी बन गए हैं। अजिंक्य रहाणे (1068 रन) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में 1000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र अन्य भारतीय क्रिकेटर हैं। मारनस लेबुस्चग्ने (1675 रन), स्टीव स्मिथ (1341), जो रूट (1630) और बेन स्टोक्स (1301) इस एलीट सूची के अन्य क्रिकेटर हैं।

रोहित मयंक अग्रवाल को पछाड़कर केवल 17 पारियों में टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज एशियाई ओपनर बन गए। मयंक दिसंबर 2020 में 19 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे। रोहित शर्मा अब भारत के लिए 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। 14 पारियों में उपलब्धि हासिल करने वाले विनोद कांबली इस सूची में सबसे आगे हैं, इसके बाद रोहित (17) और चेतेश्वर पुजारा (18) हैं।

वहीं, ऑल-टाइम लिस्ट की बात करें तो रोहित अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 1000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज सलामी बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि रोहित शर्मा केवल 1 रन से अर्धशतक से चूक गए। उनको स्टोक्स ने पगबाधा आउट किया। रोहित की पारी के बाद ऋषभ पंत ने अर्धशतक लगा दिया है। भारत के 6 विकेट 150 रनों के अंदर ही आउट हो गए थे लेकिन पंत ने सुंदर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके भारत को इंग्लैंड के स्कोर के करीब ला दिया है। इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बनाए थे।

Story first published: Friday, March 5, 2021, 15:41 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+