For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर ने कहा- सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने वाले बॉलर बन सकते हैं अक्षर पटेल

नई दिल्लीः इसमें कोई भी शक नहीं है कि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में बहुत ही बेहतरीन टेस्ट सीरीज खेली है। यहां पर मेजबान टीम 0-1 से पिछड़ने के बाद 3-1 से विजेता बनकर उभरी। निश्चित तौर पर अक्षर पटेल सीरीज के स्टार थे जिन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 27 विकेट लिए। अक्षर पटेल आसानी से इस सीरीज के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनते, लेकिन वह पहला टेस्ट मैच खेलने से चूक गए थे क्योंकि उनको चोट लगी थी।

इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन और ऋषभ पंत का प्रभावित करना लगातार जारी है। इस तिकड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट जीत में भी प्रभावित किया था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टीम की शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की है और अंग्रेजों को लताड़ लगाई है।

अख्तर का कहना था कि इंग्लैंड की टीम का फोकस पिच पर रहा और वे अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा बात नहीं करते दिखाई दिए। जबकि दूसरे छोर पर भारतीय टीम आराम से अपना काम करती दिखाई थी।

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "कई लोगों ने इस सीरीज में विकेटों के बारे में बात की है लेकिन आप देखिए इंडिया ने किस तरह से बैटिंग करते हुए 365 रन बनाए थे जिस पर अंग्रेज बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे। अगर ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर रन बना सकते हैं तो इंग्लैंड के बल्लेबाज क्यों नहीं बना सकते? भारत ने बहुत ही आसानी के साथ इंग्लैंड को इस सीरीज में हरा दिया और टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली।"

इसके बाद शोएब अख्तर ने सीरीज की खोज अक्षर पटेल की तारीफ की और कहा, "अक्षर को ना केवल उनके मुताबिक पिच मिली बल्कि वे काफी इंटेलिजेंट है। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया उनके। परिस्थितियां उनके नियंत्रण में दिखाई दी और उन्होंने कभी भी विपक्षी टीम को छूट नहीं दी। अगर वह कुछ और सीरीज ऐसे खेल सकते हैं तो दुनिया में सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। इसके बावजूद मैं कहूंगा कि इंग्लैंड को अक्षर पटेल के खिलाफ थोड़ा और बेहतर भी खेलना चाहिए था।"

शोएब अख्तर आगे कहते हैं कि इंग्लैंड के लिए काफी शर्मनाक हार रही है और भारत में आकर उनकी कलई खुल गई है। शोएब अख्तर का आगे कहना है की इंग्लिश टीम को उपमहाद्वीप में स्पिन खेलने की कला आनी चाहिए। इसकी उन्हें सख्त जरूरत है। हालांकि शोएब अख्तर इस चीज को लेकर निश्चित नहीं दिखे कि इंग्लैंड की टीम इस शर्मनाक हार के बाद किस तरह से अपने खिलाड़ियों को सुधार पाएगी और इन परिस्थितियों में उनके खेल का स्तर ऊंचा उठा पाएगी।

Story first published: Sunday, March 7, 2021, 17:48 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+