For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव, वीवीएस लक्ष्मण ने बताया ODI में किसको चुनेंगे

नई दिल्लीः भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को चुना है। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर दोनों ही इंग्लैंड के खिलाफ T20 इंटरनेशनल सीरीज में काफी प्रभावित करने वाले खिलाड़ी रहे थे और उन्होंने अपने मिले अवसरों को बुलाया। यहां तक कि लक्ष्मण भी मानते हैं कि दोनों में से किसी एक को चुनना आसान काम नहीं है।

सूर्यूकुमार यादव के ऊपर श्रेयस को वरीयता क्यों?

सूर्यूकुमार यादव के ऊपर श्रेयस को वरीयता क्यों?

26 साल के श्रेयस अय्यर T20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे जिन्होंने 5 मैचों में 40.33 की औसत से 121 रन बनाए। अहमदाबाद में हुए पहले मुकाबले में उन्होंने 67 रन बनाए हालांकि टीम हार गई थी। जहां तक एकदिवसीय मैचों की बात है तो श्रेयस का औसत यहां पर भी 40 के करीब है और वह नंबर चार पर काफी बल्लेबाजी कर सकते हैं। लक्ष्मण को महसूस होता है कि अय्यर के पास जो अनुभव है वह उनको सूर्यकुमार यादव के ऊपर तरजीह देता है।

लोगों की बकवास पर ध्यान ना दो- संजय मांजरेकर के गले नहीं उतरी कोहली की ये बात

लक्ष्मण ने बताया अपने चुनाव का कारण-

लक्ष्मण ने बताया अपने चुनाव का कारण-

लक्ष्मण ने कहा, "मुझे लगता है दोनों में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल है। मेरे लिए जो काफी दिलचस्प है वह यह है कि जिस तरह से नंबर 6 पर उन्होंने बैटिंग की, वह काफी जिम्मेदारी और प्रभाव के साथ की गई थी जिसमें उन्होंने परिस्थितियों को समझा और अपने शॉट का सही चयन किया। क्योंकि हम जानते हैं कि वे आदर्श तौर पर नंबर 4 के बल्लेबाज हैं।"

लक्ष्मण यह भी स्वीकार किया कि सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए काफी अच्छा काम किया है और इसीलिए उनको भारत के खिलाफ लिए खेलने की खेलने का अवसर मिला। लक्ष्मण ने कहा है कि श्रेयस की परफॉर्मेंस नजरअंदाज नहीं की जा सकती।

दोनों ही खिलाड़ियों में है जबरदस्त प्रतिभा-

दोनों ही खिलाड़ियों में है जबरदस्त प्रतिभा-

लक्ष्मण कहते हैं, "सूर्यकुमार यादव के पास काफी प्रतिभा है लेकिन अनुभव के आधार पर मैं श्रेयस अय्यर को उनके ऊपर रखूंगा। क्योंकि हम केवल एक या दो पारियों के ऊपर यह तय नहीं कर सकते कि श्रेयस अय्यर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक कुछ नहीं किया है। हां, यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन श्रेयस अय्यर हाईएस्ट लेवल पर जब भी मौका मिले हैं तो वे उनको भुनाने में निरंतर रहे हैं। तो मैं हमेशा उस भूमिका के लिए श्रेयस अय्यर को ही चुनूंगा।"

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने अपना बहुचर्चित डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में किया था और सीरीज के चौथे मैच में अपनी पहली इंटरनेशनल हाफ सेंचुरी बनाई थी। जहां तक एकदिवसीय सीरीज के बात है तो यह 23 मार्च से होने में शुरू हो रही है।

Story first published: Tuesday, March 23, 2021, 11:15 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+