For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रेयस अय्यर ने कहा- हम खलुकर खेलेंगे, लेकिन प्लान पर काम करना होगा

नई दिल्लीः श्रेयस अय्यर का कहना है कि भारत आजादी के साथ खेलना जारी रखेगा लेकिन इस बात का भी फोकस करना होगा कि टीम के प्लान को सही तरह से अमलीजामा पहनाया जाए। पहले टी-20 मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपनी टीम से थोड़ा और खुलकर खेलने की उम्मीद करते हैं।

ऐसे में जब श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या विराट कोहली द्वारा बताई गई खुलकर खेलने की फिलासफी से टीम थोड़ा हटकर खेलेगी तो उन्होंने इस बारे में कहा कि ऐसा नहीं होगा क्योंकि हमारी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और अच्छे पावर हीटर हैं तो इमानदारी से कहें हमें कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है।

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा हम एक प्लान के साथ आए थे और हमको अपने प्लान को अमलीजामा पहनाने की जरूरत है क्योंकि हम वर्ल्ड कप में जा रहे हैं और हमें सभी मोर्चों पर अपने आप को ठीक रखने की जरूरत है। यह पांच मैचों की सीरीज है तो यह बिल्कुल सही टाइम है कि हम अलग अलग चीजों को अपनाएं और देखें कि हमें क्या सूट करता है।

चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव ईशान किशन और राहुल तेवतिया को भी इस सीरीज में चुना है जबकि पंत की भी वापसी हुई है। ऐसे में जब पूछा गया कि क्या उन्हें किसी तरह की परफॉर्म करने की कोई समस्या है तो उन्होंने कहा कि मुझे किसी तरह का दबाव नहीं है मैं आराम से खेल रहा हूं और अपनी पारी को इंजॉय कर रहा हूं। इस मैच में ऋषभ पंत को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया था और श्रेयस अय्यर को नंबर पांच पर भेजा गया था।

श्रेयस अय्यर ने कहा- "यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति थी हमें जल्दी विकेट खोने के बाद बावजूद भी अपने नेचुरल गेम को लगातार खेलते रहना था। रही बात बैटिंग ऑर्डर की तो भारतीय टीम में आप को लचीला होना पड़ता है क्योंकि कभी भी आपकी बैटिंग आ सकती है। ऐसे में मैंने किस तरह का कोई बदलाव नहीं किया यह केवल मानसिकता की बात होती है कि आपको परिस्थितियों के हिसाब से खेलना होता है।"

Story first published: Saturday, March 13, 2021, 9:19 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+