For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: मैंने एंडरसन से पूछा, मुझे चोट क्यों पहुंचाई- ब्रॉड ने बताया कैसे हुए वे चोटिल

नई दिल्लीः प्रीमियर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गुरुवार को कहा कि वह भारत के खिलाफ बाकी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। लंदन के लॉर्ड्स में 12 अगस्त से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले ट्रेनिंग के दौरान कॉफ में चोट लगने के कारण ब्रॉड को श्रृंखला से बाहर कर दिया गया था।

स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे उनको ये चोट लगी अब वे इन गर्मियों पूरे क्रिकेट सीजन को मिस करेंगे। ब्रॉड ने मजाक में यह भी कहा कि उन्हें अपने दोस्त और साथी तेज गेंदबाज, जेम्स एंडरसन पर शक है कि उन्होंने उनके पैर में रस्सी मार दी होगी, तभी उनको पिंडली में दर्द हुआ।

ब्रॉड ने चोट के बाद जेम्स एंडरसन से पूछा-

ब्रॉड ने चोट के बाद जेम्स एंडरसन से पूछा-

ब्रॉड ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "चीजें इतनी जल्दी बदल सकती हैं। ट्रेनिंग से कुछ ही पल पहले मैं खुश था, वार्म अप के दौरान, मैं एक हर्डल पर कूद गया, मेरे दाहिने टखने पर थोड़ा अजीब तरह से लगा, फिर अगला कदम ऐसा लगा जैसे मुझे एक रस्सी से मार दिया गया है। मैं वास्तव में जेम्स एंडरसन की ओर मुड़ा और पूछा कि उसने मुझे क्यों ऐसे मारा! लेकिन जब मुझे एहसास हुआ कि वह मेरे इतने करीब थे ही नहीं, तो मुझे पता था कि मैं मुश्किल में पड़ चुका हूं। "

ब्रॉड ने कहा कि वह ठीक होने में जल्दबाजी नहीं करेंगे और दिसंबर-जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज पर ध्यान देंगे।

कोहली की कप्तानी पर जडेजा ने कहा, वे अब मैच्योर हो चुके हैं, हमेशा पॉजिटिव रहते हैं

बहुत लंबे समय तक बाहर रहेंगे ब्रॉड-

बहुत लंबे समय तक बाहर रहेंगे ब्रॉड-

ब्रॉड ने कहा, "स्कैन के अनुसार ये ग्रेड 3 का टियर है। इस भारत सीरीज को मिस करना होगा लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया पर एक बड़ा ध्यान है। अपना समय लेने के लिए कोई जल्दी नहीं है। बेबी स्टेप्स लेने होंगे और फिर मैं टीम में आ सकता हूं। मेरे दिमाग के लिए फोकस का समय है।"

जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। दोनों के नाम 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट हैं। ऐसा बहुत कम मौकों पर होता है जब ये दोनों ही खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की कगार पर हों। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच खास कनेक्शन होने की वजह केवल टेस्ट क्रिकेट पर फोकस करना है। दोनों में से कोई भी किसी तरह के सफेद गेंद क्रिकेट में सक्रिय नहीं है। यह इंग्लैंड की ऑल टाइम ग्रेटेस्ट पेस जोड़ी है।

एंडरसन की चोट ने भी बढ़ाई दिक्कत-

एंडरसन की चोट ने भी बढ़ाई दिक्कत-

इंग्लैंड को 2012 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट में ब्रॉड और एंडरसन दोनों को बाहर करने का खतरा था क्योंकि लॉर्ड्स टेस्ट की पूर्व संध्या पर एंडरसन की क्वाड मांसपेशियों में अकड़न की समस्या है। मार्क वुड को स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह लेने की संभावना है जबकि साकिब महमूद को कवर के रूप में बुलाया गया है। हालांकि दूसरे टेस्ट के लिए एंडरसन फिट हो गए हैं।

दूसरी ओर, हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण भारत को भी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के बिना रहना होगा।

जहां तक दूसरे मुकाबले की बात है तो यह 12 अगस्त से शुरू हो रहा है और टॉस में बारिश के चलते हुई और फिर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहला टेस्ट मैच भी बारिश की भेट चढ़कर ड्रा हुआ था। इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल पर भी बुरी तरह बारिश ने कहर बरपाया। कुल मिलाकर भारत के लिए इंग्लैंड का दौरा अब तक बारिश के नाम ज्यादा रहा है।

Story first published: Thursday, August 12, 2021, 15:30 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+