For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: सुनील गावस्कर ने माइकल वॉन को मारा ताना, कहा- फॉलोअर्स बढ़ाने के लिये करते हैं आलोचना

नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन उन क्रिकेटर्स में शुमार हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इतना ही नहीं वो सोशल मीडिया पर अक्सर खेल से जुड़ी अपनी बेबाक राय और भारतीय क्रिकेट और उसके खिलाड़ियों की आलोचना करते हुए भी नजर आते हैं। माइकल वॉन सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स को परेशान करने के लिये अक्सर कुछ ऐसे बयान देते नजर आते हैं जो कि उन पर उलटा पड़ जाता है और वो ट्रोलर्स का शिकार हो जाते हैं, हालांकि वॉन को इससे खास फर्क नहीं पड़ता है।

और पढ़ें: ओवल टेस्ट में ICC को पसंद नहीं केएल राहुल की यह हरकत, बड़े जुर्माने के साथ खाते में जोड़ा एक डिमेरिट अंक

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने माइकल वॉन की इस आलोचनात्मक कला पर ताना मारते हुए कहा कि यह उनकी ओर से एक बेहद सोचा समझा प्लान है जिसके चलते वो भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट की जानबूझकर आलोचना करते हैं ताकि उस देश के लोग उनके बारे में ज्यादा बात कर सकें जो उनके बारे में ज्यादा जानते नहीं हैं।

और पढ़ें: IND vs ENG: ओवल टेस्ट पर मंडराया बड़ा खतरा, रवि शास्त्री समेत 4 सदस्यों को हुआ कोरोना

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिये माइकल वॉन देते हैं ऐसे बयान

फॉलोअर्स बढ़ाने के लिये माइकल वॉन देते हैं ऐसे बयान

सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में इतनी ज्यादा ताकत है कि अगर कोई इसको लेकर कुछ कहता है या फिर यहां के खिलाड़ियों के बारे में कुछ कहता हैं तो उसकी बात खबर बन जाती है और मीडिया में उसे ख्याति मलि जाती है।

मिड डे में लिखे अपने कॉलम में बात करते हुए गावस्कर ने कहा,'इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक काफी अच्छी कला हासिल कर ली है जिस पर उन्हें काफी गर्व भी है। वह काफी मजाकिया इंसान हैं और उनके साथ होना काफी मजेदार होता है। वह यह बात अच्छे से जानते हैं कि हफ्ते में एक बार भारतीय क्रिकेट या उसके खिलाड़ी के बारे में कही गई बात उन्हें काफी सारे अजीब से रिस्पॉन्स दिलाती है, लेकिन इससे उनकी मीडिया पेज को काफी फॉलोअर्स मिल जाते हैं। अगली पोस्ट से पहले उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ चुकी होती है।'

भारतीय क्रिकेट पर बयान देकर कमा रहे ख्याति

भारतीय क्रिकेट पर बयान देकर कमा रहे ख्याति

गावस्कर ने आगे बात करते हुए कहा कि मौजूदा समय में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज को लेकर दुनिया के कई देशों के पूर्व खिलाड़ी भारत पर अपनी-अपनी राय रखकर हेडलाइन बटोर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों को अपने खुद के देश में बहुत कम लोग जानते हैं, खासतौर से संन्यास लेने के बाद सुर्खियों में रहना और मुश्किल हो जाता है।

लेकिन भारतीय मीडिया में इन लोगों को हमारे क्रिकेटर्स और क्रिकेट पर बयान देने की वजह से जगह मिलती है, इनमें से कई लोग तो नियमित रूप से यह काम करते नजर आते हैं और इसी के चलते वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहना आम हो गया है।

गावस्कर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भी साधा निशाना

गावस्कर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भी साधा निशाना

सुनील गावस्कर ने अपने इस लेख के दौरान पाकिस्तान के कई सारे पूर्व क्रिकेटर्स पर भी निशाना साधा जो कि यूट्यूब चैनल के जरिये भारत में क्रिकेट की स्थिति और क्रिकेटर्स पर अपना विश्लेषण और बयान देकर कमाई करते हैं। गावस्कर ने इन खिलाड़ियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वो खिलाड़ी जो अपने खुद के जमाने में कभी साधारण से महान खिलाड़ी की श्रेणी में नहीं पहुंच सके वो भारतीय क्रिकेट को लेकर राय देते नजर आते हैं।

उन्होंने लिखा,'यहां तक कि हमारे पड़ोसी देश से हमें टीम सेलेक्शन और रणनीति को लेकर सलाह मिल रही है। वो खिलाड़ी जो खुद कभी अपने समय में प्रदर्शन के दम पर कुछ खास नाम नहीं कमा सके थे वो भी भारतीय क्रिकेटर्स पर बयान देकर हमारी मीडिया में जगह बना रहे हैं। यह भारतीय क्रिकेट की ताकत है, जिसका फायदा हर कोई लेना चाहता है।'

Story first published: Sunday, September 5, 2021, 21:48 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+