For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: भारत की पहली पारी 329 रन पर सिमटी, ऋषभ पंत 58 रन पर नाबाद लौटे

Ind vs Eng, 2nd Test: Rishabh Pant hits 4th fifty in his 4th Test match in India | वनइंडिया हिंदी

चेन्नई। IND vs ENG: इग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में के दूसरे दिन भारतीय टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों को मोईन अली और ओली स्टोन ने एक के बाद एक पवेलियन की राह दिखाई और भारत की पहली पारी 329 रनों पर सिमट गई। अपने पहले ही ओवर में मोईन अली ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए अक्षर पटेल और इशांत शर्मा को पवेलियन भेज दिया। मोईन अली ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अक्षर पटेल को स्टंप करा दिया और अक्षर 5 रन के स्कोर पर आउट हो गए। अक्षर के बाद बल्लेबाजी करने आए इशांत शर्मा मोईन अली की फुल टॉस गेंद पर स्वीप करने की कोशिश की और एक आसान सा कैच वो रोरी बर्न्स को थमा बैठे और बिना खाता खोले वो आउट हो गए।

इशांत शर्मा के बाद कुलदीप यादव भी बिना खाता खोले ओली स्टोन्स की गेंद पर अपना कैच थमा बैठे। वहीं आखिरी बल्लेबाज मोहम्मद सिराज ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया और दूसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे, जबकि दूसरे छोर पर ऋषभ पंत 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। एक तरफ जहां दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरे छोर पर ऋषभ पंत लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे और उन्होंने 58 रनों की पारी में 3 छक्के और 7 चौके लगाए। बहरहाल पहली पारी में भारतीय टीम ने 329 रन बनाए।

वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो मोईन अली ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 29 ओवर मे 128 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं ओली स्टोन ने 15.5 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जबकि जैक लीच ने 27 ओवर में 78 रन देकर 2 विकेट और जो रूट ने 11 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। चेपक का मैदान जिस तरह से स्पिन गेंदबाजों की मदद कर रहा है, उसे देखते हुए 329 रन का स्कोर बेहतर नजर आता है। लेकिन यह देखना अहम होगा कि भारतीय स्पिन गेंदबाज किस तरह से गेंदबाजी करते हैं। इंग्लैंड की पहली पारी में अश्विन, अक्षर और कुलदीप यादव पर नजर होगी।

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 10:26 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+