For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: टॉम करन का हेयरबैंड में नया अंदाज, सस्ता डेल स्टेन बताकर उड़ा खूब मजाक

पुणेः भारत और इंग्लैंड इस समय दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे हैं जहां पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसी बीच अंग्रेज बॉलर टॉम करन चर्चाओं में है और इसका कारण उनका प्रदर्शन नहीं बल्कि उनका लुक है। टॉम करन इस मैच में हेयर बैंड लगा कर खेल रहे हैं साथ ही उनका हेयर लुक भी बदला हुआ है। आपको टॉम करन को देखकर प्रोटियाज दिग्गज डेल स्टेन की याद आ जाएगी क्योंकि स्टेन भी अपने करियर के बाद के दिनों में कई बार इस तरह का हेयर बैंड लगाकर गेंदबाजी करते थे।

टॉम करन का लुक बना चर्चा-

टॉम करन का लुक बना चर्चा-

हालांकि टॉम करण के लिए यह बात सोशल मीडिया पर बहुत अच्छी तरह से नहीं गई है क्योंकि फैंस ने उनका मजाक उड़ाया है और डेल स्टेन के साथ तुलना करते हुए कई कमेंट किए हैं। मजेदार बात यह है कि टॉम करण ने पिछले मैच में भी कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं किया था लेकिन उन्होंने अपनी जगह रिटेन करने में कामयाबी हासिल की है। सच यह भी है कि टॉम पिछले कुछ मैचों में अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। लगता है टीम मैनेजमेंट अभी खिलाड़ी पर भरोसा करना चाहता है या फिर उनको भविष्य के लिए एक लंबी रस्सी देना चाहता है।

ढाका में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले शाकिब-अल-हसन, प्रधानमंत्री की लीडरशिप को सराहा

'गरीबों का डेल स्टेन'

'गरीबों का डेल स्टेन'

आइए देखते हैं सैम करन के बड़े भाई टॉम करन को फैंस ने क्या-क्या कहा है। ट्विटर पर यदि आप प्रतिक्रिया देखें तो वह इस तरह से रही है-

एक यूजर लिखती हैं- मैं बिल्कुल आश्वस्त हूं कि टॉम करन इनको दूर से डेल स्टेन दिखता है।

तो वहीं सिली प्वाइंट नाम के यूजर कहते हैं कोहली भाई टॉम उर्फ जेल स्टेन से आउट मत होना। तो वही कुछ यूजर्स कहते हैं कि टॉम करण ऐसे दिख रहे हैं जैसे कि डेल स्टेन और कराटे किड के बीच का कोई क्रॉस को।

वही एक और यूजर ने टॉम को गरीबों का डेल स्टेन बताया है। एक यूजर कहते हैं कि टॉम करण अपने आप को डेल स्टेन समझ रहे हैं और उसी तरह का हेयर स्टाइल और एटीट्यूड अपनाया हुआ है। तो यूजर्स ने यह कहकर भी मजाक बनाया है कि टॉम करण सस्ता स्टेन क्यों बना हुआ है।

प्रदर्शन में डेल स्टेन की छाया भी नहीं हैं टॉम-

प्रदर्शन में डेल स्टेन की छाया भी नहीं हैं टॉम-

आपको बता दें टॉम करण के पिछले 9 वनडे मैच केवल एक ही विकेट के साथ गए हैं। और इस दौरान एक दो मैचों को छोड़ दें तो टॉम बहुत महंगे भी साबित हुए हैं। यहां तक कि अगर टी20 मुकाबले की बात भी करें तो उन्होंने इंग्लैंड के भारत दौरे पर 2 ओवर में 26 रन दिए हैं। कुल मिलाकर उन्होंने अभी तक 28 टी20 मुकाबले खेले हैं जिनमें उनको 26 विकेट मिले हैं और एक बार 4 विकेट का हॉल भी मिला है।

टॉम वैसे तो भी बल्ले से भी बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन अभी तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अपने 25 वनडे इंटरनेशनल मैचों में एक तेज गेंदबाज की हैसियत से 28 विकेट लिए हैं जबकि एक बार पांच विकेट एक पारी में उनके नाम भी हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि टॉम के लिए समय काफी तेजी से निकल रहा है और उनको डेल स्टेन की तरह ही अपने पूर्व तेज गेंदबाज की तरह प्रदर्शन करना होगा तभी काम चल पाएगा।

Story first published: Friday, March 26, 2021, 16:55 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+