For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड को 62/5 पर समेटने के बाद भारत से क्या गलती हुई, उमेश यादव ने किया खुलासा

लीड्स: भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित तो किया लेकिन यह टुकड़ों में ही हो पाया। अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने 150 टेस्ट विकेट पूरे किए और इंग्लैंड के जल्दी-जल्दी शुरुआती विकेट निकालकर भारत को एक समय बड़ी अच्छी स्थिति में भी पहुंचाया लेकिन जब इंग्लैंड की टीम 62 रनों पर ही आधी आउट हो गई थी तो इतनी बड़ी लीड मेजबानों नहीं मिलनी चाहिए थी पर वह 290 रन बनाने में कामयाब रहे और भारत के ऊपर 99 रनों की बढ़त चढ़ गई।

उमेश यादव के शुरुआती आंकड़े प्रभावित करने वाले थे लेकिन उन्होंने इस पारी का समापन 19 ओवर में 76 रन खर्च करते हुए 3 विकेट लेकर किया और यह कोई खास प्रभावित करने वाला आंकड़ा नहीं है लेकिन शुरुआत उमेश कीअच्छी हुई थी। असल में इंग्लैंड की ओर से ओली पोप और क्रिस वोक्स ने बल्ले से चमकदार प्रदर्शन किया और साबित करके दिखाया कि शार्दुल ठाकुर ही निचले क्रम पर अकेले रन नहीं बना सकते, दुनिया में और भी बल्लेबाज इस तरह के हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ जो भारत ने बड़े बल्लेबाजों को आउट कर दिया और और और पुच्छले बल्लेबाजों से रन बनवा दिए?

इस बात का जवाब देने की कोशिश उमेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जो कि मैच के दूसरे दिन के बाद हुई थी। उमेश यादव मानते हैं कि एक बार इंग्लैंड पर हावी होने के बाद उनके बल्लेबाजों की लय वापस आ गई और ऐसा करने में भारतीयों ने कुछ गलतियां भी की क्योंकि उन्होंने उस पड़ाव पर काफी रन खर्च कर दिए जो कि होना नहीं चाहिए था।

उमेश यादव कहते हैं, "जिस तरीके से हमने शुरू के 40 मिनट में बॉलिंग कि हमने 2 विकेट लिए और उसके बाद हम कह सकते हैं कि थोड़ा सा भटक गए और सात आठ ओवर में ही 40-45 रन खर्च कर दिए जिससे बल्लेबाजों के लिए लय वापस आ गई और वे जानते थे कि अब क्या क्या करना है।"

उमेश यादव विकेट के ऊपर भी लानत मढ़ते हैं और कहते हैं कि सब कुछ तो किया लेकिन विकेट ने कोई हेल्प नहीं की। इसके चलते बल्लेबाजों के पास चौक का मारते ही आत्मविश्वास आ जाता था। वे कहते हैं, हमें लगता है कि हमने गलतियां की हैं। जिस तरीके से हमने विकेट लिए, हमें चीजों को टाइट रखना था लेकिन हमने बीच के चरण में कुछ ज्यादा ही रन खर्च कर दिए जो होना नहीं चाहिए था। इंग्लैंड की टीम 290 रन पर ऑल आउट हो गई जिसके जवाब में भारत ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए केएल राहुल और रोहित शर्मा के जरिए बेहतरीन पार्टनरशिप दी है और भारत ने तीसरे दिन के लंच ब्रेक 1 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं जिसमें रोहित शर्मा 47 रन बनाकर टिके हुए हैं जबकि केएल राहुल 46 रन बनाकर आउट हो चुके थे।

Story first published: Saturday, September 4, 2021, 18:27 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+