For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG : भले शतक से चूक गए कोहली, लेकिन तोड़ दिया गांगुली का रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद दूसरे टेस्ट में मजबूत नजर आई है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दूसरे टेस्ट में भारत ने दूसरी पारी में 286 रन बनाए तथा 482 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। रविचंद्रन अश्विन ने जहां 106 रनों की अहम शतकीय पारी खेली, तो वहीं कप्तान विराट कोहली ने 62 रन बनाए। कोहली लय पकड़ चुके थे, लेकिन वह एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए। कोहली मोईन अली का शिकार बने। वह भले ही शतक लगाने से चूक गए हों, लेकिन इस पारी के साथ उन्होंने साैरव गांगुली का एक रिकाॅर्ड तोड़ दिया है।

तोड़ा ये रिकाॅर्ड

तोड़ा ये रिकाॅर्ड

दरअसल, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान कोहली ने सात चौकों की मदद से 62 रन बनाए। उन्होंने इस मैच के लिए 149 गेंदें खेलीं। यह कोहली के टेस्ट करियर का 25वां अर्धशतक था। यह उनका 52वां समय था जिसमें उन्होंने 50 या उससे अधिक रन बनाए। इस तरह कोहली ने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पीछे कर दिया। गांगुली ने अपने टेस्ट करियर में 51 बार 50 या इससे अधिक रन बनाए हैं।

वेंगसरकर के बराबर पहुंचे

वेंगसरकर के बराबर पहुंचे

कोहली ने इस मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर की भी बराबरी की है। वेंगसरकर ने अपने टेस्ट करियर में 52 बार 50 या उससे अधिक रन बनाए। इस बीच, कोहली उन भारतीय खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं, जिन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50 रन का आंकड़ा पार किया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, द वॉल राहुल द्रविड़, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग इस मामले में कोहली से आगे हैं।

टेस्ट में सबसे अधिक बार 50 या उससे अधिक रन बनाने बाले बल्लेबाज-

119 बार - सचिन तेंदुलकर

99 बार - राहुल द्रविड़

79 बार - सुनील गावस्कर

73 बार - वीवीएस लक्ष्मण

55 बार - वीरेंद्र सहवाग

52 बार - दिलीप वेंगसरकर, विराट कोहली

51 बार - सौरव गांगुली

कोहली की हालत खराब

कोहली की हालत खराब

कोहली ने पिछले साल से एक भी शतक नहीं बनाया है। उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ एक टेस्ट मैच में बनाया था। तब से, विराट ने 33 पारियों में बल्लेबाजी की है और एक भी शतक नहीं बनाया है। यह उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में पहली बार है जब उन्होंने बिना शतक बनाए सबसे अधिक पारियां खेली हैं। इससे पहले विराट ने 28 फरवरी 2014 से 11 अक्टूबर 2014 के बीच बिना शतक के 25 पारियां खेली थीं।

Story first published: Monday, February 15, 2021, 16:28 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+