For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: इंग्लिश बॉलर थे जबरदस्त, कोहली ने बताया टीम इंडिया कहां पड़ गई ढीली

अहमदाबादः भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड को हराने में नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं। कप्तान विराट कोहली की पिछले दो मैचों में फॉर्म देखने को मिली है लेकिन मैच की परिस्थितियां ऐसी है कि जिसने पहले टॉस जीता वहीं अंत में मैच का विजेता बन रहा है। एक बार फिर से भारतीय परिस्थितियों को लेकर बात हो रही है कि यहां पर टॉस इतना महत्वपूर्ण क्यों होता है। इस समय इंग्लैंड की टीम 5 मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में 2-1 से आते हैं।

कोहली ने कहा- ऐसी पारी का कोई फायदा नहीं

कोहली ने कहा- ऐसी पारी का कोई फायदा नहीं

कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से क्लासिक पारी खेलते हुए 46 गेंदों पर 77 रन बनाए और अंत तक नॉट आउट नहीं हुए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका और भारतीय पारी 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 56 रन बना सकी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 10 गेंद शेष रहते ही मुकाबला जीत लिया। उनकी ओर से जोश बटलर ने 82 गेंदों पर 83 रन की पारी खेली और जॉनी बेयरस्टो ने 28 गेदों पर 40 रन बनाए।

मैच के बाद बात करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि ऐसी पारी का कोई फायदा नहीं है जो टीम को जीत ना दिला पाए। वह कहते हैं कि यह एक नई बॉल के साथ मुश्किल विकेट था। जहां पर गेंदबाजों को सहायता मिल रही थी

टॉस हारने पर कही ये बात-

टॉस हारने पर कही ये बात-

कोहली ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की भी तारीफ थी और कहा कि भारत को एक छोटी पार्टनरशिप करने को मिली और फिर हार्दिक पंड्या के साथ भी एक पार्टनरशिप अंत में हुई। अपनी बैटिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, "मैं पारी के अंत तक रहा क्योंकि मैं जानता था एक सेट बल्लेबाज के लिए विकेट का पेस और बाउंस भांपना आसान होगा। और ऐसा करके हम अच्छा टोटल स्कोर बोर्ड पर लगा सकते थे।"

विराट कोहली ने टॉस की भूमिका पर बात करते हुए कहा- "अगर आप टॉस हारते हैं तो जो भी आपको कहा जाता है उसको करने के लिए तैयार रहिए। इंग्लैंड के गेंदबाज नई गेंद के साथ बहुत जबरदस्त थे। शुरू के 6 ओवर में उन्होंने हमको कोई भी मौका नहीं दिया और खेलने को बहुत ही मुश्किल बनाए रखा।

T-20 : भारत को मिली हार, इंग्लैंड ने 8 विकेट से मारी बाजी

दूसरे हॉफ में टीम के प्रयास से खुश नहीं कप्तान-

दूसरे हॉफ में टीम के प्रयास से खुश नहीं कप्तान-

"हमने भी वापसी की कोशिश की लेकिन मैं नहीं समझता कि दूसरे हाफ में फील्डिंग के दौरान हमारी बॉडी लैंग्वेज अच्छी थी। यह स्वीकार्य नहीं है। 160 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करने में आपको जो इंटेंसिटी और ऊर्जा चाहिए होती है वह आज की रात नदारद थी।"

इसके अलावा कोहली ने टीम में बाकी ऑलराउंडर को फिट करने की भी जरूरत बताई। उन्होंने कहा, आपको देखना होगा कि 1 टीम में और कौन से ऑलराउंडर फिट हो सकते हैं। हम हार्दिक पंड्या को थोड़ी और जिम्मेदारी देना चाहते हैं। क्योंकि वह इस टीम को आगे बढ़ाने के लिए 1 सदस्य हैं और अब वह गेंद के साथ जा अच्छे जा रहे हैं।

Story first published: Wednesday, March 17, 2021, 8:50 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+