For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय टीम मैनेजमेंट पर वीरेंद्र सहवाग ने उठाया सवाल- टीम चयन में हो रहा है भेदभाव

पुणेः भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की सिलेक्शन पॉलिसी पर लताड़ लगाई है। पूर्व बल्लेबाजी दिग्गज ने टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है और ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि सहवाग नहीं चाहते थे कि युजवेंद्र चहल को इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले से बाहर कर दिया जाए। यह मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 23 मार्च को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में हुआ।

युजवेंद्र चहल को बाहर बैठाने पर सहवाग का सवाल-

युजवेंद्र चहल को बाहर बैठाने पर सहवाग का सवाल-

भारतीय टीम यह मैच जीतने में कामयाब रही लेकिन टीम चयन को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं। युजवेंद्र चहल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुई पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में शुरुआती तीन गेम खेले थे लेकिन प्रभावित करने में सफल नहीं हुए थे। इन मैचों में वे ना केवल महंगे साबित हुए बल्कि उन्होंने विकेट भी नहीं लिए। उन तीन में से दो मुकाबलों में चहल ने 40 से ज्यादा रन खर्च किए जबकि एक अन्य मुकाबले में उन्होंने 34 रन दिए। और जहां तक विकेटों का सवाल है तो इन मैचों में वे केवल एक ही विकेट हासिल कर पाए थे। इसके बाद अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से चहल को हटा दिया गया और बेंच पर बाहर बैठा दिया गया।

WTC फाइनल के लिए बड़ी टीम भेजने की तैयारी में BCCI, कोविड नहीं बल्कि ये है वजह

टीम चयन में भेदभाव- वीरेंद्र सहवाग

टीम चयन में भेदभाव- वीरेंद्र सहवाग

इतना ही नहीं अब पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में भी चहल बेंच पर ही बैठे दिखाई दिए हैं। भारत ने चहल के बजाय कुलदीप यादव को टीम में चुना है भारतीय टीम की इस सोच से वीरेंद्र सहवाग इत्तेफाक नहीं रखते हैं और उन्होंने टीम मैनेजमेंट के लिए कड़े शब्द इस्तेमाल किए हैं। पूर्व क्रिकेटर का कहना है भारतीय टीम के चयन में भेदभाव देखने को मिलता है क्योंकि जब पैरामीटर की होती है तो गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए अलग-अलग मानक दिखाई देते हैं।

अपने आरोपों को सपोर्ट करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने केएल राहुल का उदाहरण दिया है। पूर्व सलामी बल्लेबाज का कहना है कि केएल राहुल को ऋषभ पंत के स्थान पर खिलाया गया जबकि पांचवें टी20 मैच में उनको बाहर बैठाया गया था और केएल राहुल इससे पहले चार टी-20 मुकाबलों में फ्लॉप रहे थे।

क्या आप बुमराह को ऐसे बाहर करते?

क्या आप बुमराह को ऐसे बाहर करते?

सहवाग ने राहुल और चहल के केस की तुलना की है और कहा है कि यह चयन सरासर भेदभाव ही है। वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, "आप गेंदबाज को एक खराब मैच के बाद बाहर कर देते हैं लेकिन केएल राहुल को आप चार मैच देते हैं और फिर पांचवें मैच में बाहर बैठा देते हैं। तो अगर आप बॉलर को कई मौके देना चाहते हैं और उसके बीच में मैच खराब जाते हैं। अगर ऐसा है तो जसप्रीत बुमराह को भी चार मैच खराब मैच के बाद आप क्या करेंगे? क्या आप उनको भी बाहर करने की सोचेंगे? नहीं! बल्कि आप यह कहेंगे कि वह एक अच्छे गेंदबाज हैं और वह वापसी करेंगे। इसलिए आप बुमराह को बाहर नहीं करेंगे।

बता दें कि केएल राहुल ने जबरदस्त अर्धशतक लगाते हुए भारतीय टीम की नैया को पार लगाया। उन्होंने टीम में ऋषभ पंत की जगह पर विकेटकीपर की भूमिका निभाई और नाबाद 64 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 5 विकेट पर 205 से 50 ओवर में 5 विकेट पर 317 रन कर दिया। केएल राहुल के अलावा शिखर धवन ने भी 98 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान विराट कोहली और कुणाल पांड्या ने भी अर्धशतक लगाए।

Story first published: Wednesday, March 24, 2021, 11:06 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+