IND vs ENG: बुमराह ने गेंदबाजी में क्या बदलाव किया, जो अचानक आ गई इतनी धार

नई दिल्लीः भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी खराब फॉर्म से उभरते हुए बेहतरीन वापसी की है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में 9 विकेट चटका कर अपनी टीम को जीत की स्थिति में पहुंचा दिया है। बुमराह ने पहली पारी में चार और दूसरी में 5 विकेट चटकाए। यह उनके कैरियर का पांचवा 5 विकेट हॉल था। जसप्रीत बुमराह लगातार ऑफ कलर लग रहे थे और वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे।

इससे पहले स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद बुमराह को लय पकड़ने में दिक्कत हो रही थी, लेकिन अब लगता है कि भारतीय स्पीडस्टर फिर से अपनी लय हासिल कर चुका है। जब बुमराह से पूछा गया कि उन्होंने ऐसा क्या खास किया है कि वह अचानक इतने बेहतरीन रिदम में नजर आ गए हैं तो उन्होंने कहा है कि उन्होंने अपने सोचने की प्रक्रिया में थोड़ा बहुत बदलाव किया है जिसने उनको बेहतर गेंदबाज बनाने में मदद की है।

बुमराह मानते हैं कि उन्होंने अपने एक्शन में या बॉलिंग की गतिविधियों में कोई खास बदलाव नहीं किया लेकिन यह उनका माइंडसेट था जिसमें कुछ बदलाव किए गए। बुमराह कहते हैं किसी तरह का खास बदलाव नहीं किया है केवल माइंडसेट में कुछ एडजस्टमेंट किए हैं।

उन्होंने कहा, "शायद मैं अब आखिरी नतीजों की ओर नहीं देख रहा हूं, केवल जो मौजूदा समय है उसी में ही कोशिश कर रहा हूं और अपने खेल को इंजॉय कर रहा हूं। बुमराह ने यह बात शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कहीं।

बता दें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में बुमराह ने पहली पारी में 57 और दूसरी पारी में 35 रन खर्च किए थे जबकि उनके खाते में कोई विकेट नहीं आया था।

वे कहते हैं, "बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, मैं बस अपने खेल को हमेशा सुधारने की कोशिश कर रहा हूं और नई चीज करने के साथ जो मेरे पास मौजूदा चीजें हैं उनको आगे बढ़ा रहा हूं।"

बुमराह ने इस दौरान भारत के पहले एथलेटिक्स गोल्ड विनर नीरज चोपड़ा की तारीफ की और कहा, "हमको यह खबर तब पता चली जब हम लंच कर रहे थे। और हमें पता था कि वह फाइनल में है तो उनको बधाई हो। ओलंपिक में भाग लेना ही बहुत बड़ी उपलब्धि होती है अपने देश को वहां रिप्रेजेंट करने के लिए बहुत कठिन मेहनत की दरकार होती है। आप गोल्ड मेडल लेकर आ गए हैं, ट्रैक एंड फील्ड में पहला गोल्ड मेडल है तो यह बहुत बड़ा अचीवमेंट है। मुझे उन सभी खिलाड़ियों पर गर्व है जिन्होंने भारत को रिप्रेजेंट किया। यह एक अच्छा संकेत है और हम उनके लिए बहुत खुश हैं।"

Story first published: Sunday, August 8, 2021, 17:19 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+