For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: जब रोहित शर्मा भूल गए प्लेइंग इलेवन, बोले- बुमरा अभी बैटिंग करने आएंगे

Ind vs Eng 2nd Test: BCCI shares hilarious Video of Rohit Sharma & Ajinkya Rahane | वनइंडिया हिंदी

चेन्नई। IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमरा को आराम दिया गया है। लेकिन जिस तरह से टीम में खिलाड़ियों को आराम दिया जा रहा है और मैच दर मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो रहा है, वो टीम के खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन को याद रखने में मुश्किल खड़ी कर रहा है। पहली पारी में जबरदस्त पारी खेलने वाले रोहित शर्मा भी इसी मुश्किल से जूझ रहे हैं और वो भी प्लेइंग इलेवन को भूल गए दूसरे टेस्ट में रोहित बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए इंटरव्यू में गलती से यह कहते हैं कि अभी बुमरा को बैटिंग करने आना है।

वीडियो में रोहित शर्मा और अजिंक्या रहाणे आपस में बात कर रहे हैं और दूसरे दिन के खेल की रणनीति बना रहे हैं। इस दौरान रोहित कहते हैं कि रिषभ और अक्षर पटेल फिलहाल क्रीज पर हैं, जबकि इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमार को अभी बल्लेबाजी करने आना है। हालांकि अगले ही पल रोहित को याद आता है कि बुमरा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और फिर रोहित अपनी गलती को सुधारते हैं।

जब रोहित कहते हैं कि बुमरा बैटिंग करने आने वाले हैं तभी वीडियो में इशांत और बूमरा नजर आते हैं और रोहित पर हंसने लगते हैं। तभी अजिंक्या रहाणे कहते हैं कि नाम सुनते ही इशांत आ गया। बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमरा को आराम दिया गया है। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से कई लोग आश्चर्यचकित हैं। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी मैनेजमेंट के इस फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आप अपने मुख्य गेंदबाज को इतने अहम मैच में आराम नहीं दे सकते हैं।

वहीं गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले का समर्थन किया है। बता दें कि टॉस जीतने के बाद खुद विराट कोहली ने कहा था कि बुमरा चोटिल नहीं हैं और वो फिट हैं लेकिन हमने उन्हें इस मैच में आराम दिया है। दरअसल चेपक के मैदान में तेज गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं है और स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलने वाली है, यही वजह है कि टीम तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी है और मैच में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव शाहबाज नदीम और वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में मौका दिया गया है।

यहां देखिए वीडियो

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 8:28 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+