IND vs ENG: आजकल मोहम्मद सिराज मुंह पर अंगुली रखकर जश्न क्यों मनाने लगे हैं?

Mohammed Siraj reveals the reason behind his ‘finger on the lips’ celebration | वनइंडिया हिंदी

लंदन: मोहम्मद सिराज आजकल जब विकेट लेते हैं तो अपने मुंह पर उंगली रख लेते हैं। क्रिकेट देखने वालों के लिए यह क्लियर नहीं हो पाता कि सिराज किसको चुप कराने को कह रहे हैं। क्या वे उस बल्लेबाज को खामोश हो जाने के लिए कह रहे हैं जिसको उन्होंने अभी-अभी आउट किया या फिर यह बस उनका सेलिब्रेशन स्टाइल बनता जा रहा है? अगर सिराज को युवा बच्चे फॉलो कर रहे हैं तो वह बिना सोचे समझे बस मुंह पर उंगली रख कर विकेट लेने का जश्न बना सकते हैं।

हालांकि सिराज का यह नया स्टाइल उनके आलोचकों के लिए है जिनको वे मुंह बंद रखने के लिए कहते हैं। सिराज ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन की समाप्ति के बाद एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने अपनी इस नई अदा के बारे में बताया है। सिराज कहते हैं, " ऐसा सेलिब्रेशन आलोचकों के लिए है क्योंकि वह कई बार मेरे लिए बहुत सी चीजें कहते हैं कि मैं यह काम नहीं कर सकता, मैं वह काम नहीं कर सकता। इसीलिए मैं बस अपनी गेंदबाजी करता हूं ताकि मेरे प्रदर्शन से उन लोगों का मुंह बंद हो जाए।"

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की और पहली पारी में 4 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज को एक ऐसा गेंदबाज माना जाता है जो विराट कोहली के करीब है क्योंकि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के टीम में भी अपने कप्तान के साथ खेलते हैं। इसके अलावा सिराज को 1 फिट बॉलर के तौर पर भी देखा जाता है जो लंबे स्पेल फेंक सकता है। असल में सिराज ना तो बहुत अधिक युवा है और ना ही उम्र दराज हैं लेकिन उनके पास बहुत तेज गति नहीं है जिसके चलते उनको बुमराह की तरह बार-बार थकने की जरूरत नहीं होती और वे इशांत शर्मा जैसे घोड़े साबित हो सकते हैं।

अंग्रेजों के खिलाफ चल रहे लॉर्ड्स टेस्ट में दर्शकों की ओर से एक घटना देखने को मिली जब तीसरे दिन केएल राहुल के ऊपर लंच से पहले बोतल फेंकी गई लेकिन सिराज का कहना यह है कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानते। उन्होंने कहा कि पब्लिक ने ऐसा कोई भी अपशब्द नहीं बोला है और जो कुछ भी हुआ है वह मैंने वास्तव में नोटिस ही नहीं किया।

सिराज इसके अलावा बताते हैं कि तेज गेंदबाजों का प्लान यह था कि वे लगातार एक ही लाइन लेंथ पर बॉलिंग करते रहेंगे। वे कहते हैं, "यह बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि हम तीन विकेट शुरू में ले चुके थे और हमारे तेज गेंदबाज प्रभाव छोड़ रहे थे, और हम एक ही क्षेत्र में गेंदबाजी कर रहे थे। इंग्लैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों का रोल महत्वपूर्ण होता क्योंकि जब आप यहां पर आते हो तो आप कुछ चीजों को ट्राई करने की कोशिश करते हो लेकिन हमने ऐसा नहीं किया इसके बजाय बेसिक्स पर ध्यान दिया और एक ही क्षेत्र पर गेंद डालकर निरंतरता पर फोकस रहा।"

सिराज ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर चर्चा में आए थे और उनका अच्छा सफर अभी तक जारी है। हालांकि अभी भी उनको अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करना बाकी है। जहां तक मैच की बात है तो भारत की हालत खास अच्छी नहीं है क्योंकि अंग्रेज कप्तान जो रूट टीम इंडिया की मुसीबत बन चुके हैं और उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में नाबाद 180 रन बनाकर लीड लेने के भारत के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत ने पहली पारी में केएल राहुल के क्लासिक 129 रनों की बदौलत 364 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 391 रन बना लिए हैं। इस मैच के 3 दिन समाप्त हो चुके हैं और इंग्लैंड के पास 27 रनों लीड है।

Story first published: Sunday, August 15, 2021, 11:53 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+