For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'विकेटकीपर' पंत की वापसी, दो शानदार कैच लेकर आलोचकों को दिया जवाब- VIDEO

नई दिल्लीः विकेटकीपर ऋषभ पंत की शानदार वापसी हो गई है। पंत ने भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लिश बल्लेबाजों के दो बेहतरीन कैच पकड़े। इस बात से साफ पता लगता है कि चौतरफा आलोचना के बाद पंत ने अपनी कीपिंग पर गंभीरता से काम किया है। यह अब नजर आने लगा है। पंत में बढ़िया कीपर विकसित होता नजर आने लगा है।

दो कैच में पहला वाकया तब हुआ जब मोहम्मद सिराज भारत की धरती पर अपना पहला ओवर फेंकने आए। उन्होंने पहली ही गेंद फेंकी थी जो स्ट्राइक पर मौजूद ओली पोप के लेग स्टंप पर गिरी और उन्होंने उसको खेल दिया। यह पंत के बायी और जा रही थी और कीपर ने छलांग लगाकर उसको कैच में तब्दील कर दिया। सिराज को पहली ही गेंद पर विकेट मिल गया और ओली पोप 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसका वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं-

दूसरा मौका भी तेज गेंदबाज पर बना जब ईशांत शर्मा ने जैक लीच को शानदार लाइन पर गेंद फेंकी। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और फिर से पंत के बाई और आने लगी। पंत ने छलांग लगाकर ये मौका भी हाथ से जाने नहीं दिया। यह बल्लेबाज लीच थे जिन्होंने 5 रन बनाए।

यह दिन पूरी तरह से पंत के नाम रहा है क्योंकि उन्होंने पहले सत्र के दौरान बैटिंग में अपना अर्धशतक बनाया था और अंत तक नाबाद रहे। यह पंत के करियर का शायद सबसे बेहतरीन दौर चल रहा है और वे लगातार शानदार टेस्ट पारियां खेल रहे हैं। बल्लेबाजी कभी समस्या नहीं थी, केवल कीपिंग पर कुछ मुद्दे थे। अब लगता है इन पर काम हो रहा है।

भारत ने पहली पारी में 339 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 134 रनों पर ढेर हो गई। खबर लिखे जाने तक भारत ने शुभमन गिल का विकेट खोने के बाद 50 रन बना लिए थे।

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 16:28 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+