For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs ENG: कोहली की कप्तानी की इस खास बात से योहान ब्लैक को हुआ प्यार

नई दिल्लीः जमैका के धावक योहन ब्लेक ने पहले टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों भारतीय टीम की भारी हार के बावजूद भारत के कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा की है। ब्लैक का कहना है कि कोहली ने बिना किसी लीपापोती के साफ कारणों पर बात की है। इंग्लैंड ने चार मैचों की सीरीज में भारत को 227 रनों से हरा दिया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, इंग्लैंड ने अपने कप्तान जो रूट की 218 रन की शानदार पारी की बदौलत 578 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में, भारत केवल 337 रन बना सका। दूसरी पारी में, भारत ने इंग्लैंड को सिर्फ 178 रन पर आउट कर दिया, लेकिन नुकसान पहले ही हो चुका था क्योंकि उन्हें 420 का लक्ष्य दिया गया था।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने अंतिम दिन प्रभावशाली प्रदर्शन करके भारत को सिर्फ 192 रन पर समेट दिया। विराट कोहली ने 72 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन भारत के लिए हार से बचना काफी नहीं था।

योहन ब्लेक ने विराट कोहली की तारीफ की और उनके मुताबिक कप्तान का बर्ताव हार के बाद काफी प्रभावित करने वाला था। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए गए एक वीडियो संदेश में, ब्लेक ने हार के लिए कोई बहाना नहीं ढूंढने के लिए भारत के स्टार की सराहना की। उन्होंने कोहली की लीडरशिप की तारीफ की और कहा कि उन्होंने हार का दोष अपने ऊपर लेने में हिचकिचाहट नहीं दिखाई।

"मुझे टीम इंडिया के बारे में एक प्यार भरी बात यह लगती है कि विराट कोहली कोई बहाना नहीं बनाते हैं। यही कारण है कि मैं वास्तव में उनकी कप्तानी के बारे में प्यार करता हूं, उन्होंने हर चीज का दोष लिया। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने सही क्षेत्र में गेंद नहीं की और बल्लेबाज उतने लय में नहीं थे। उन्होंने कहा कि वे लोग वापसी करेंगे और ये बात मुझे विराट कोहली और उनकी कप्तानी से प्यार कराती है, "ब्लेक ने कहा।

ब्लेक ने युवा भारतीय खिलाड़ियों शुभमन गिल और ऋषभ पंत की भी प्रशंसा की। गिल ने दूसरी पारी में अर्धशतक बनाकर भारत को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन इसे भुनाने में नाकाम रहे। दूसरी ओर, पंत ने पहली पारी में 91 रनों की मनोरंजक पारी खेली, जिसने भारत को सम्मानजनक कुल में पहुंचाने में मदद की।

Story first published: Wednesday, February 10, 2021, 14:21 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+