IND vs NZ: हरभजन और कुंबले जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी अश्विन की नजरें

नई दिल्लीः भारतीय स्पिनर रविंचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में एक और उपलब्धि की कगार पर हैं। भारतीय टीम 25 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत कर रही है। यहां पर अश्विन के पास हरभजन को पीछे छोड़कर भारत का दूसरा सर्वाधिक विकेट लेने वाला स्पिनर बनने का मौका होगा। वह इस इलीट लिस्ट में शामिल होने से केवल 5 ही कदम दूर खड़े हैं। हरभजन के पास टेस्ट मैचों में 417 विकेट लेने का रिकॉर्ड है जो देश के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर भी हैं। अश्विन के नाम इस समय 413 विकेट हैं।

हरभजन के बाद कपिल देव का नंबर आता है जो 434 विकेट ले चुके हैं और फिर देश के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले का नाम जिन्होंने 619 टेस्ट विकेट हासिल किए हैं। अश्विन यहां पर कुंबले का एक रिकॉर्ड जरूर तोड़ सकते हैं। उनको कुंबले के 8 बार 10 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ने की बराबरी करने के लिए केवल एक बार 10 विकेट और लेने की दरकार है।

अश्विन के पास देश का सर्वाधिक विकेट लेने वाला ऑफ स्पिनर बनने का मौका है। दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने लिए हैं जिनके नाम 800 विकेट हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 22 बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बना रखा है।

वैसे अश्विन का रिकॉर्ड घरेलू धरती पर शानदार है और कुछ रिकॉर्ड निश्चित तौर पर टूटने की उम्मीद की जा सकती है। भारत ने 60 टेस्ट खेले हैं, जिसमें न्यूजीलैंड ने 21 बार जीत हासिल की है, जिसमें 13 में हार का सामना करना पड़ा है और 26 ड्रा रहे हैं। घरेलू सरजमीं पर पिछली तीन टेस्ट सीरीजों में में जीत हासिल करने के बाद, भारत का कीवियों के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड है।

जून 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के बाद से टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच यह पहली मुलाकात होगी, जिसे न्यूजीलैंड ने साउथेम्प्टन के एजेस बाउल स्टेडियम में 8 विकेट से जीता था।

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया था। राहुल द्रविड़ अब टेस्ट सीरीज के जरिए भी बतौर कोच अपनी पारी की शुरुआत कर देंगे। विराट कोहली की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। कोहली मुंबई में दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे।

Story first published: Thursday, November 25, 2021, 8:44 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+