For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ, 2nd T20I: रोहित-द्रविड़ युग की पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

नई दिल्लीः भारत शुक्रवार को रांची में दूसरे टी 20 आई न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और मैच जीतकर सीरीज को ही जीत लेना चाहेगा। ये रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ युग की पहली सीरीज जीत होनी चाहिए। पहले मैच में पांच विकेट की जीत से भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

इस जीत ने ब्लैककैप्स के खिलाफ भारत के लिए सात मैचों की हार का सिलसिला भी समाप्त कर दिया। फिलहाल टीम के कप्तान टिम साउदी हैं।

विराट कोहली की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 62 रन की मैच जिताऊ पारी के साथ तीसरे नंबर पर मौके का पूरा फायदा उठाया। वैसे श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की लचर बल्लेबाजी ने पहले मैच में लक्ष्य का पीछा करने में थोड़ी गड़बड़ी की, लेकिन अंत में पंत कंट्रोल में दिखाई दिए थे।

लंबे ब्रेक के बाद भारत के लिए मैच खेल रहे श्रेयस को रंग में आने में समय लग रहा है क्योंकि उनके लिए गेंद को बीच में लाना मुश्किल लग रहा था। जब बड़े शॉट नहीं आ रहे थे, तब भी वह सिंगल और डबलल्स नहीं निकाल पा रहे थे।

दूसरी ओर सीनियर बॉलरों में भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन सही था, जो सही क्षेत्रों में गेंद को हिट करने के मामले में शानदार थे, जबकि कुछ अनुभवहीन गेंदबाजों ने दूसरे छोर पर रन लुटाए थे।

भुवनेश्वर अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए छह मैचों में 54 की औसत और 7.04 की इकॉनमी रेट से सिर्फ तीन विकेट लेकर लौटे थे। लेकिन 31 वर्षीय ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में स्विंग का फायदा उठाया।

फिलहाल भारत के लिए निचला मध्य क्रम भी कप्तान के लिए चिंता का विषय बन सकता है। पहले से ही अपने खिलाड़ियों को लंबा मौका देने की बात कहने के कारण, यह संभावना नहीं है कि रोहित एक गेम के बाद बल्लेबाजी क्रम को बिगाड़ देंगे।

हालांकि गेंदबाजी में, एक मजबूर बदलाव हो सकता है क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हाथ में चोट के चलते बाहर होना पड़ सकता है।

Story first published: Friday, November 19, 2021, 10:07 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+