
क्रिकेट इतिहास में केवल ऐसा 5वां टेस्ट-
इसी बीच यह टेस्ट मुकाबला शुरू होते ही क्रिकेट इतिहास के खास मैचों में शुमार हो गया। यह मैच केवल अपनी तरह का 5वां टेस्ट था जो पूरे क्रिकेट इतिहास में खेला गया। इसके पीछे खास वजह बना है इसके होने का दिन यानी- 29 फरवरी। यह अपने आप में एक विरला ही अवसर है जब कोई टेस्ट 29 फरवरी को शुरू हुआ। इससे पहले 2008 में चिट्टगांव में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ 29 फरवरी को टेस्ट हुआ था।
IND vs NZ: भारत न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की अपडेट यहां क्लिक कर पढ़ें

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 52 साल बाद हुआ ऐसा टेस्ट
वहीं, कुल मिलाकर क्राइस्टचर्च के इस अहम मुकाबले से पहले तक केवल 4 बार ऐसे मौके आए हैं जब 29 फरवरी को टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन दिन सबसे पहले टेस्ट मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही खेला गया था जो वेलिंग्टन में हुआ था। 29 फरवरी के दिन खेला गया वह मुकाबला 1968 में हुआ था। यानी भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 52 साल बाद 29 फरवरी के दिन आमने-सामने हैं।

रिकॉर्ड इतिहास पर एक नजर-
1968 में ही 29 फरवरी के दिन दूसरा टेस्ट वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच ब्रिजटाउन में खेला गया था। उसके बाद ऐसा मुकाबला 1980 में देखा गया जो ऑकलैंड में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुआ था। इससे यह साफ है कि कीवी टीम 29 फरवरी को होने वाले पांच मुकाबले में तीन खेल चुकी है।

भारत की फिर खराब शुरुआत
जहां तक भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च मुकाबले की बात है तो कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने लंच से पहले तक बेहतर शुरुआत की कोशिश की लेकिन तभी पृथ्वी शॉ का विकेट गंवा दिया। शॉ लंच से थोड़ी पहले ही 54 रन बनाकर जैमिसन की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 64 गेंदों पर 54 रनों की तेज पारी खेली जिसमें 8 चौके और 1 छ्क्का लगाया। पहले टेस्ट में सबसे अच्छी बल्लेबाजी करने वाले मयंक अग्रवाल केवल 7 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बन गए हैं।
'वो ज्यादा निडर था'- मैक्ग्रा ने बताया लारा और सचिन में कौन है बड़ा बल्लेबाज

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बड़े बदलाव किए-
हालांकि इसके बाद पृथ्वी शॉ और चेतेश्वर पुजारा ने 50 रनों की साझेदारी करके टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जाने के आसार दिखाए लेकिन शॉ लंच से थोड़ी पहले ही 54 रन बनाकर जैमिसन की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 64 गेंदों पर 54 रनों की तेज पारी खेली जिसमें 8 चौके और 1 छ्क्का लगाया। इतना ही नहीं लंच के बाद विराट कोहली भी सस्ते में चलते बने।
भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बड़े बदलाव किए। पृथ्वी शॉ इस मैच से पहले फिट हो गए थे जिसके चलते शुबमन गिल को उनके स्थान पर जगह नहीं मिली। वहीं, रविचंद्रन अश्विन की जगह पर रवींद्र जडेजा को लाया गया है। जबकि चोटिल ईशांत शर्मा के स्थान पर उमेश यादव आए हैं। भारत की बाकी टीम वही है जो वेलिंग्टन में खेलने उतरी थी।


Click it and Unblock the Notifications
