IND vs NZ 2nd Test : न्यूजीलैंड की धरती पर सचिन के बाद अब पृथ्वी शाॅ ने हासिल की खास उपलब्धि
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी कुछ कमाल करती नहीं दिखी। नंबर-वन टीम महज 242 रनों पर ही ढेर हो गई। हालांकि तीन खिलाड़ियों के बल्ले से अर्धशतक निकले, लेकिन अन्य बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके। ओपनर पृथ्वी शाॅ ने पहले टेस्ट में फ्लाॅप होने के बाद इस बार 64 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चाैके व 1 छक्का शामिल रहा। इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की धरती पर ऐसा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया जो भारत के लिए पहले सचिन तेंदुलकर ने किया था।
दरअसल, शाॅ न्यूजीलैंड में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले सचिन के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन ने 1990 में नेपियर टेस्ट में 16 साल 291 दिन की उम्र में टेस्ट अर्धशतक लगाया था। वहीं पृथ्वी शॉ की बात करें तो उन्होंने 20 साल 112 दिन की उम्र में यह काम कर दिखाया है। इस मामले में तीसरे नंबर पर अतुल वासन हैं, जिन्होंने 1990 में 21 साल 336 दिन की उम्र में ऑकलैंड टेस्ट में अर्धशतक लगाया था।
बता दें कि पृथ्वी शॉ की जगह शुभमन गिल को दूसरे टेस्ट में शामिल करने की मांग उठने लगी थी, लेकिन पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में बरकरार रखा गया, जिसके बाद उन्होंने अर्धशतक जड़ दिया। इससे पहले वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में पृथ्वी शॉ ने पहली पारी में 16 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में वह 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन कप्तान विराट कोहली ने भी इस युवा खिलाड़ी का बचाव करते हुए कहा था कि वो अभी विदेशी पिचों का अनुभव हासिल कर रहे हैं। उन्हें 8-10 पारियों में ही दवाब में नहीं लाना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
