IND vs NZ: गरजा रोहित का बल्ला, टी20 करियर में ठोका दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
हैमिल्टन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां पर 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला हो रहा है। इस मैच में एक बार फिर से न्यूजीलैंड ने टॉस जीता है और इस बार भारत को पहले बैटिंग करने का न्यौता दिया। जिसके जवाब में भारत की शुरुआत रोहित-शर्मा और लोकेश राहुल की जोड़ी ने शानदार दी।
इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट लिए 89 रनो की साझेदारी केवल 9 ओवरों में ही कर दी। राहुल 27 रन बनाकर आउट हुए जबकि रोहित शर्मा ने सीरीज में पहली बड़ी पारी खेलकर कीवियों को पस्त कर दिया। रोहित ने इस मैच में 40 गेंदों पर 65 रन बनाए। रोहित ने जिस अंदाज में इस मैच में अपनी पारी की शुरुआत की थी उसको देखकर ही लग रहा था कि पिछले दो मैचों की नाकामी को इस बार पूरी तरह धोने के इरादे से उतरे हैं।
रोहित ने केवल 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और यह उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। रोहित ने इससे पहले दो बार 23 गेंदों पर अर्धशतक जमाया है जो पिछले साल लगाए गए। उन्होंने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमशः राजकोट और मुंबई में ये पारियां खेली थी।
रोहित के टी20 इंटरनेशनल करियर का सबसे तेज अर्धशतक 22 गेंदो पर 4 साल पहले आया था जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में ये पारी खेली थी।
इस मुकाबले में रोहित के आउट होने के बाद शिवम दुबे को एक बार फिर से प्रमोट करके भेजा गया लेकिन वे विफल साबित हुए। दुबे ने केवल 3 रन बनाए।
भारत ने इससे पहले ऑकलैंड में दोनों टी20 मुकाबले जीते हैं और वह पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
