For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: कोहली ने बताया पिछले 2-3 साल में टीम में आया है क्या 1 बदलाव

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम की और ना केवल भारत ने यह सीरीज जीती बल्कि जिस तरह से कीवियों का सूपड़ा साफ किया वह अपने आप में काबिलेतारीफ है। भारत ने पिछले तीन मैच काफी करीबी अंदाज में खेले और पहले बैटिंग करते हुए कीवियों को सीमित लक्ष्य के बावजूद भी अंत तक चुनौती दी, नतीजा सबके सामने है। कोहली एंड कंपनी ने पांच मैचों की सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली।

कीवियों का सूपड़ा साफ

कीवियों का सूपड़ा साफ

जीत के बाद कप्तान कोहली ने भी गर्व महसूस करते हुए कहा- 'हम सभी ने इस श्रृंखला में जिस तरह से खेला है, उस पर वास्तव में गर्व है। मुझे लगता है कि हमने हमेशा से यही बातचीत आपस में की है कि हमको किसी भी हाल में जीत के रास्ते तलाशने हैं। जब यह सामने आता है, तो अच्छा लगता है।

IND vs NZ: 49वीं पारी में 1 और मेडन के साथ बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

120 प्रतिशत योगदान देने का मामला

120 प्रतिशत योगदान देने का मामला

"आप यह नहीं देखना चाहते कि रोहित के साथ क्या हुआ था, लेकिन इन सभी युवाओं ने अच्छा खेल दिखाया और दबाव को संभाल लिया। इससे मुझे बाहर से मैच देखने में बहुत आनंद मिलता है और वे इस सिलसिले को कई वर्षों तक आगे बढ़ाएंगे। मूल रूप से यह लड़कों के सामने नजरियां रखने के बारे में है, जिस तरह से आप सोचते हैं, तैयार करें। लोग इसे नोटिस कर रहे हैं और उन्हें पता है कि टीम को हर बार उनसे 120% की जरूरत होती है। क्योंकि तभी आप जीतने के उपाय खोजोगे।"

केन विलियमसन को बताया अपने जैसा

केन विलियमसन को बताया अपने जैसा

कोहली ने टीम के इस रवैये को पिछले कुछ समय में सबसे बड़ा बदलाव बताया है। उन्होंने कहा, " यह पिछले दो-तीन वर्षों में हमारे लिए एक बहुत बड़ा बदलाव है। हमने नतीजे देखे हैं; हम स्पष्ट रूप से सारे मैच नहीं जीतेंगे और ये करीबी जीतें एकतरफा जीत की तुलना में बहुत अधिक खुशी देती है।

IND vs NZ: एक ही सीरीज में केएल राहुल ने तोड़ दिए कोहली के दो बड़े रिकॉर्ड

'कीवियों के खिलाफ खेलना पसंद'

'कीवियों के खिलाफ खेलना पसंद'

"केन और मेरे पास समान मानसिकताएं हैं, समान दर्शन हैं। यह आश्चर्यजनक है कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से होने के बावजूद, हमारी समान सोच है और हम एक ही सोच की भाषा बोलते हैं। परिणाम कुछ भी होने के बावजूद, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड क्रिकेट सबसे अच्छे हाथों में है और वह इस टीम का नेतृत्व करने के लिए सही इंसान है। मैं भविष्य में इस टीम का नेतृत्व करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे एक ऐसे टीम हैं जिसे हर कोई देखना और उनके खिलाफ खेलना पसंद करता है।"

Story first published: Sunday, February 2, 2020, 17:11 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+