हर्षल पटेल से प्रभावित हुए विट्टोरी, बुमराह के साथ यह जोड़ी टी20 में भारत को खतरनाक बना देगी

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का कहना है कि भारतीय टीम हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह के रूप में एक बहुत ही खतरनाक बॉलिंग यूनिट बन सकती है। पटेल ने अपने पहले ही इंटरनेशनल टी20 मुकाबले में सबको प्रभावित करते हुए 4 ओवर में केवल 25 रन दिए और 2 विकेट लिए जिसके चलते न्यूजीलैंड अच्छी शुरुआत के बावजूद बाद के मौके पर रन नहीं बना पाया। हर्षल पटेल ने अपने अंतिम 2 ओवर में केवल 16 रन दिए थे।

विटोरी ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा T20 क्रिकेट में अंतिम ओवर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। अगर हर्षल पटेल के पास वह काबिलियत है तो हम जानते हैं जसप्रीत बुमराह भी वह काम कर सकते हैं और यह T20 क्रिकेट में आपकी टीम के पास बिल्कुल नए तरह का अंदाज लेकर आ जाएगा।

हर्षल ने अंतिम 2 ओवर में 16 रन देने के अलावा खतरनाक ग्लैन फिलिप्स का विकेट भी लिया। पटेल, दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने अंतिम 4 ओवर में केवल 25 रन दिए और न्यूजीलैंड की पारी को समेटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डेनियल विटोरी कहते हैं, आपके शुरू के 6 ओवर और ज्यादा आक्रामक हो सकते हैं आप शुरुआत में एक स्पेशलिस्ट को रख सकते हैं क्योंकि आप जानते हैं कि बाकी के अंतिम ओवरों में किया किया जाना चाहिए। अंतिम ओवरों में अच्छा प्रदर्शन हर कोई बॉलर नहीं कर सकता और अगर भारत के पास बुमराह और हर्शल पटेल है तो फिर यह टीम बहुत खतरनाक बन जाएगी।

कीवी टीम ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप में हराकर उनके अभियान को समाप्त कर दिया था। अब अपने घर में भारत ने रोहित-द्रविड़ की अगुवाई में लगातार दो मैच न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीत ली है। यह नई लीडरशिप में भारत की पहली सीरीज जीत भी है। इस सीरीज का अगला और अंतिम मुकाबला रविवार को कोलकता में होगा। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी जिसके दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली की एक कप्तान के तौर पर फिर से वापसी होगी।

Story first published: Saturday, November 20, 2021, 10:25 [IST]
Other articles published on Nov 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+