IND vs NZ: इस इंग्लिश पेसर को बोल्ट के 'करंट' में दिखा डिविलियर्स का अवतार
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट कहने को तो एक गेंदबाज हैं लेकिन उन्होंने जिस तरह से भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट में क्रीज पर रहने के दौरान वेलिंगटन की भीड़ का मनोरंजन किया वह कमाल की बात रही। उन्होंने रविवार को बेसिन रिजर्व में चल रहे पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ 24 गेंदों में 38 रनों की तेज पारी खेली।
इस पारी के बाद भारतीय टीम बैकफुट पर आ गई है क्योंकि बोल्ट के बल्ले से निकले करंट ने मेजबानों को पहली पारी में 348 रनों के अच्छे स्कोर पर पहुंचा दिया और 183 रनों की बढ़त करने में भी योगदान दिया दिया।

'डिविलियर्स की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं'
बोल्ट की इस छोटी बल्लेबाजी शो की तुलना महान प्रोटियाज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स से की गई है। ये तुलना किसी फैन ने नहीं बल्कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने की है। फिन ने ट्विटर पर लिखा-
"ट्रेंट बाउल्ट क्रीज पर घूम रहे हैं और एबी डिविलियर्स की तरह बल्लेबाजी कर रहे हैं।"
IND vs NZ: मांजरेकर ने बताया भारत-न्यूजीलैंड के बॉलिंग अटैक में सबसे बड़ा अन्तर

बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल-
बता दें कि बोल्ट ने 24 गेंदों पर 38 रन में पांच चौके और 1 छक्का लगाया। वह डिविलियर्स की तरह क्रीज पर घूमे और 158.33 के स्ट्राइक रेट के साथ समाप्त हुए।
इतना ही नहीं बोल्ट ने बाद में गेंदबाजी में भी गदर काटा जब बाद में, उन्होंने पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को आउट किया और दिन को 3/27 के साथ पूरा किया।
अब बोल्ट के प्रदर्शन से न्यूजीलैंड इस टेस्ट में हर तरह से ड्राइविंग सीट पर जा चुका है।

चौथे दिन भारत के सामने हार बचाने की चुनौती-
वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में जारी भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने अपनी पकड़ शानदार बना ली है। भारत के पहली पारी में 165 रनों के जवाब में कीवी टीम ने अपनी पारी में ऑल आउट होने से पहले 348 रन बना लिए हैं। जिसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं।

कोहली को भी बोल्ट ने बनाया शिकार
चाय के बाद जब कप्तान कोहली मात्र 19 रन बनाकर बोल्ट का शिकार हुए तो भारतीय पारी पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी थी लेकिन इसके बाद अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी की जोड़ी ने दिन में कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। रहाणे 25 और विहारी 15 रन बनाकर नाबाद हैं। इन दोनों के बीच 118 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से अनुभवी बोल्ट ने तीन और साउदी ने 1 विकेट लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
