
बुमराह की फार्म पर क्या बोले विलियमसन
हालांकि कीवी कप्तान केन विलियमसन इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते की बुमराह चोट के बाद अभी भी अपनी पुरानी लय ढूंढने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान और स्टार बल्लेबाज ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपना समर्थन दिया, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से विकेट लेने के लिए संघर्ष किया है।
ICC Test Rankings: करियर की टॉप रैंकिंग पर पहुंचे बाबर, कोहली की बादशाहत को चुनौती?
"हम जानते हैं कि बुमराह सभी प्रारूपों में विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ समय के बाद क्रिकेट में वापसी की, लेकिन मैंने जो देखा, वह वास्तव में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, "विलियमसन ने कहा।

'जब भी गेंद बुमराह के हाथ में होती है...'
उन्होंने कहा कि जब भी बुमराह के हाथ में गेंद होती है तब-तब वह एक खतरा होते हैं।
बुमराह हालांकि टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में अपने सर्वश्रेष्ठ लय में दिखाई दे रहे थे लेकिन अभी वह निरंतरता गायब है जो चोट से पहले उनमें देखी जाती थी। यही कारण है ऐसा पहली बार हुआ है जब बुमराह किसी वनडे सीरीज में ऐसे विकेटहीन रह गए हैं।

अब फोकस टेस्ट पर-
खेल के बाद बोलते हुए, विलियमसन ने बताया कि टीम का ध्यान अब टेस्ट पर है।
"यह एक अलग प्रारूप है, लेकिन कुछ हिस्से हैं जो मुझे लगता है कि लोगों को उस श्रृंखला में जाने से आत्मविश्वास मिलेगा। इसलिए, फोकस बदल जाता है और लोग इसके लिए उत्सुक हैं, "विलियमसन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा।


Click it and Unblock the Notifications
