For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: टीम इंडिया की फील्डिंग में गिरावट पर कोच श्रीधर ने कही ये बात

नई दिल्ली: भारतीय टीम को शनिवार (8 फरवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में दूसरा वनडे मैच खेलना है जिससे पहले टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने बात की है। भारतीय फील्डिंग मौजूदा सीरीज में कुछ खास नहीं रही है।

श्रीधर ने इस पर बात करते हुए बताया है कि पिछले 4 महीनों में भारतीय टीम की फील्डिंग औसत रही है। उनका कहना है कि थकान एक इसका कारण हो सकता है।

उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज सीरीज घर पर ही थी। हम औसत थे। लेकिन निश्चित रूप से हम मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं जैसा कि हमने विश्व कप में किया था या पिछले कुछ वर्षों में किया है।"

श्रीधर ने कहा, "हम अपने खिलाड़ियों को बेसिक चीजों के बारे में लगातार याद दिलाते रहते हैं। टी20 में हर खिलाड़ी फील्डिंग में अपना कप्तान होता है।" उन्होंने बताया कि फील्डर को कैसे मूव करना है ये उसको कोई कप्तान नहीं बताता बल्कि ये उसका अपना काम है।

"हमने अपने फील्डर्स को उस तरह से ट्रेन किया है कि वे अपने कप्तान बने रहें और अपने फैसले ले सकें।"

उन्होंने हालांकि टाइट टीम शेड्यूल को औसत फील्डिंग के पीछे का कारण मानने से इंकार कर दिया और साथ ही बताया है कि इस समय टीम में खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल बहुत अच्छा है।

उन्होंने बताया कि टीम के खिलाड़ियों का वर्कलोड लगातार मॉनिटर किया जाता है लेकिन टीम का फिटनेस लेवल बहुत अच्छा है।

"लेकिन हम थकावट को फील्डिंग में आई गिरावट के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।"

लेकिन श्रीधर ने कुलदीप यादव की आलोचना करने में कोई कोताही नहीं छोड़ी जिन्होंने शतक लगाने वाले रॉस टेलर के कैच को छोड़ दिया था।

" वह कैच लिया जाना चाहिए था। संभवतः यह उनके पहले ओवर के बाद था, शायद वह अपने पिछले ओवर के बारे में सोच रहे थे, कुछ भी हो सकता है। यह बिल्कुल भी तकनीकी पहलू नहीं हो सकता है।

"हम बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हम औसत थे। इस बारे में कोई संदेह नहीं है। हम बेहतर हो सकते हैं, "उन्होंने कहा।

कुलदीप के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा- "वह पूरी तरह से फिट है। वह सभी खेल खेलने के लिए पूरी तरह से क्लियर हो गया है। उन्होंने बहुत सारे वनडे क्रिकेट खेले हैं, तीनों मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले हैं। उन्होंने टी 20 नहीं खेला क्योंकि चहल वहां मौजूद थे। हो सकता है कि कुलदीप उस तरह का लड़का हो जिसे अपनी लय पाने के लिए कई ओवरों की जरूरत हो।

Story first published: Friday, February 7, 2020, 16:45 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+