For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तीसरे टी20 में आवेश खान को देखना चाहते हैं गौतम गंभीर, ईडन गार्डन की पिच उनको सूट करेगी

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 इंटरनेशनल मुकाबले में कोलकाता के ईडन गार्डन में खेलने के लिए उतरने जा रही है। यहां पर टीम इंडिया भुवनेश्वर कुमार को आराम देकर आवेश खान को एक मौका दे सकती है। आवेश खान ने आईपीएल 2022 में बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी थी जिसके चलते फैंस उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में भी देखना चाहते हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी कहा है कि आवेश खान को मौका देने का यह सही समय है क्योंकि ईडन गार्डन की पिच उनको सूट करेगी।

टीम इंडिया पहले से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज जीत चुकी है और अब वह क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, "गेंदबाजी के नजरिए से भुवनेश्वर कुमार को वास्तव में आराम दिया जा सकता है और आवेश खान की ओर देखा जा सकता है। कोलकाता की विकेट आवेश को सूट करेगी क्योंकि उनके पास गति और बाउंस दोनों है।"

आवेश खान 24 साल के हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग के हाल ही में संपन्न हुए सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत अच्छे गेंदबाज रहे। उन्होंने 24 विकेट चटकाए और हर्शल पटेल के बाद सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन कर उभरे। इसके अलावा हर्षल पटेल भी दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच में चमके थे और उनको मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया था। अब आवेश खान को देखने की बारी है।

गौतम गंभीर कहते हैं, "तो निश्चित तौर पर में आवेश खान को यह मैच खेलते हुए देखना चाहता हूं। उनके पास गति है और आप उनको इंटरनेशनल स्टेज में टेस्ट भी कर लेंगे। तो इसीलिए यह एक मौका है जिसकी और भारतीय टीम देख सकती है। गौतम गंभीर कहते हैं कि भारत फिर भी इस मैच को लेकर आराम के मूड में नहीं हो सकता है और उनको सीरीज जीतने के बावजूद ईडन गार्डन टीम इंडिया थोड़ी बहुत एक्सपेरिमेंट कर सकती है ताकि वे अपने आपको थोड़ा और बेहतर तरीके से एक्सप्रेस कर सकें लेकिन आपको साथ ही साथ 3-0 से सीरीज जीतने के लिए निर्मम होना होगा। लेकिन आप अपने ऊपर बहुत ज्यादा दबाव लेकर नहीं खेल सकते।"

बता दें कि रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी ने एक धमाकेदार शुरुआत करते हुए भारत को T20 सीरीज में जीत दिलाई है और आज के मुकाबले के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। फिलहाल रोहित के साथ तो द्रविड़ की जोड़ी हिट होती दिखाई दे रही है और अब देखना यह होगा कि विराट कोहली के साथ उनका तालमेल कैसा रहता है।

Story first published: Sunday, November 21, 2021, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+